MCL Recruitment 2026: 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए 500 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MCL Recruitment 2026 : महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
Assistant Foreman Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन के कुल 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस भर्ती के लिए 10वीं पास, ITI और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 500 पदों पर भर्ती निकाली
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है। वहीं टेक्नीशियन पदों के लिए 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट मांगा गया है। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव और जरूरी परमिट भी अनिवार्य किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में 116 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें सैलरी…
ICAI CA Intermediate Result 2026 Out: सीए इंटरमीडिएट मई परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट ने 110 पदों पर भर्ती निकाली, 1 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
BOI Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1180 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें : अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी NEET परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान, री-एग्जाम की नहीं देनी होगी फीस
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पर किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन
भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और तकनीकी विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। खास बात यह है कि परीक्षा में किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन भी मिलेगा।
असिस्टेंट फोरमैन पद पर लगभग 47 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, जबकि टेक्नीशियन पद पर प्रतिदिन करीब 1500 रुपये के हिसाब से भुगतान होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती सेक्शन में ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा।
