West Bengal 12th Result OUT: बंगाल बोर्ड के 91.23% छात्र हुए पास, अद्रितो पाल ने मारी बाजी, यहां देखें रिजल्ट
West Bengal 12th Result 2026 Released: वेस्ट बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में भाग लेने वाले 7.10 लाख छात्रों का रिजल्ट आ चुका है।
- Written By: यति सिंह
West Bengal Board ने Higher Secondary Result 2026 जारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal 12th Result 2026: वेस्ट बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में भाग लेने वाले 7.10 लाख छात्रों का रिजल्ट आ चुका है। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सकेंडरी एजुकेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की घोषणा की है। यहां देंखे रिजल्ट-
छात्र अब अपने नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर पर जाकर आसानी से देख सकते है। इस बार पश्चिमी बंगाल के अद्रितो पाल ने स्टेट टॉप कर बाजी मारी है। बता दें कि इस साल परीक्षा में कुल 3,46,322 छात्राएं और 2,79,936 छात्र शामिल हुए थे।
64 छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह
इस साल वेस्ट बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 में टॉप 10 की सूची में 64 छात्रों ने जगह बनाई है। बतादें कि इस लिस्ट में 56 लड़के और 8 लड़कियां शामिल है। नतीजें आने के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस टॉपर की सूची में पहला स्थान अद्रिता पाल ने हासिल किया है। उन्होंने 496 अंक हासिल कर पहले स्थान पर जगह बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
RTI मामलें में CIC का बड़ा फैसला, CBSE को देना होगा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं पर खर्च का ब्योरा
MP Board 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 59.57% छात्र हुए पास; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
मणिपुर बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 88.74 प्रतिशत छात्र पास, आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत करें चेक
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी; कोंकण डिवीजन टॉप पर
जबकि दूसरे स्थान जिष्णु कुंडू, रितोब्रतो नाथ और ऐतिह्य पछाल ने हासिल किया। जिन्होंने 495 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर देवप्रिया माजी, तन्मय मंडल, सौम्या रॉय, शुभायन मंडल और प्रीतम बल्लव रहे, जिन्होंने 494 अंक हासिल किए।
जिला स्तर पर पूर्वी मेदिनीपुर सबसे आगे
जिला स्तर पर बात करें तो परिणाम काफी अच्छा रहा। पूर्वी मेदिनापुर ने 94.19 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इसके बाद हावड़ा ने 93.84% और नॉर्थ 24 परगना ने 93.71 प्रतिशत के साथ रिजल्ट अच्छा रहा। इस साल कुल 6,26,258 परीक्षार्थियों में से 5,71,355 छात्र सफल हुए। छात्रों का कुल पास प्रतिशत 91.23 रहा। जो पिछले साल 90.79% से बेहतर रहा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed का जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, 20 मई को होंगे एग्जाम
कहां देख सकते हैं बंगाल बोर्ड 12th का रिजल्ट
सभी छात्र अपने परीक्षा परिणाम बंगाल बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट result.wb.gov.in और डिजीलॉकर ऐप के माध्यम से देख पाएंगे। वेस्ट बंगाल बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही आप रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके परिणाम जांच सकते है।
