Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में MBBS का कट-ऑफ गिरा, पहली मेरिट लिस्ट जारी, डेंटल व BAMS पर भी होगा असर

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची घोषित कर दी गई है। इसमें सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए ओपन कैटेगरी का कट-ऑफ गिर गया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 19, 2025 | 09:09 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Medical Education News: महाराष्ट्र में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कट-ऑफ इस वर्ष काफी नीचे रहा है। प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची घोषित कर दी गई जिसमें सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए ओपन कैटेगरी का कट-ऑफ इस वर्ष घटकर 509 अंक रह गया। पिछले वर्ष सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए कट-ऑफ 642 अंक तक पहुंच गया था, जबकि इस वर्ष निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए कट-ऑफ भी घटकर 479 अंक रह गया है।

राज्य में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 64 कॉलेजों की 8,138 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इस वर्ष सरकारी कॉलेजों के साथ-साथ निजी कॉलेजों के कट-ऑफ में भी काफी कमी आई है।

नीट परीक्षा में कठिनाई का स्तर बढ़ा

कोरोना के बाद नीट परीक्षा का कठिनाई स्तर कम कर दिया गया था। इस वर्ष कठिनाई स्तर कोरोना से पहले जैसा ही रखा गया था और एक ही प्रश्न के उत्तर विकल्प कुछ हद तक समान दिए गए थे, इसलिए छात्रों को उन प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगाना पड़ा।

विशेषज्ञों ने पहले ही कट-ऑफ गिरने की संभावना जताई थी क्योंकि छात्रों को पेपर कठिन लगा था। पिछले साल राज्य में एमबीबीएस प्रवेश के लिए कट-ऑफ अधिक थी। इसका कारण नीट परीक्षा का आसान प्रश्नपत्र बताया गया था।

विशेषज्ञों ने कहा था कि अधिकांश छात्रों को भौतिकी का पेपर कठिन लगा। एमबीबीएस का कट-ऑफ कम होने का सीधा असर डेंटल, आयुर्वेद, होमियोपैथी, यूनानी और फिजियोथेरेपी पर भी होगा। पिछले वर्ष बीएएमएस के लिए सरकारी कॉलेजों में 500 अंकों की जरूरत थी। इस बार कट-ऑफ कम होगा।

बीटेक की तीसरी मेरिट सूची 21 को आएगी

अभियांत्रिकी प्रथम वर्ष प्रवेश के 2 राउंड पूरे होने के बाद कुल 64,841 विद्यार्थियों के प्रवेश निश्चित हुए हैं। अब तीसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसकी मेरिट सूची 21 अगस्त को जारी की जाएगी। बीई/बीटेक पाठ्यक्रम के लिए दूसरे राउंड में 1,83, 760 सीटें उपलब्ध थीं।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ से हाहाकार, मुंबई-नांदेड़ में मची तबाही, मराठवाड़ा में 7 की मौत

इन सीटों के लिए राज्य में 1,89,277 छात्रों ने ऑप्शन भरा था। इनमें से 1, 62,205 विद्यार्थियों को प्रवेश अलॉट किए गए, जबकि 21, 555 सीटें अब भी खाली थीं। दूसरे राउंड में ऑटो फ्रिज प्रवेश करने वालों की संख्या 14,016 रही।

पहले राउंड में 34,931 और दूसरे राउंड में 29,910 सहित कुल 64,841 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अब भी 1,18,919 सीटें खाली हैं। जिन छात्रों ने सीट कंफर्म नहीं की है अब उनके लिए तीसरा राउंड महत्वपूर्ण होगा।

Maharashtra mbbs cutoff 2025 neet merit list decline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 19, 2025 | 09:09 AM

Topics:  

  • Career News
  • Maharashtra News
  • MBBS Students
  • Nagpur News
  • NEET PG Exam

सम्बंधित ख़बरें

1

भ्रष्टाचार पर शिकंजा: ACB ट्रैप में 988 रिश्वतखोर गिरफ्तार; नासिक टॉप पर

2

योगी सरकार का बड़ा ऐलान! सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1200 से अधिक पदों पर होगी बंपर भर्ती

3

चुनावी माहौल गर्म, नाशिक पुलिस अलर्ट मोड पर, 519 अपराधी तड़ीपार; निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्ती

4

द्वारका सिग्नल जाम से राहत की उम्मीद, अंडरपास का काम जल्द शुरू; ट्रैफिक रूट बदलेंगे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.