अंजीर फल है या सब्जी ये भी पूछा गया
नीट परीक्षा में इस प्रकार के तर्कसंगत प्रश्न भी पूछे गए थे कि अंजीर फल है या सब्जी। इस प्रकार के प्रश्न से छात्र काफी असमंजस में रहे। कुछ इसे फल कह रहे थे तो कुछ सब्जी के रूप में देख रहे थे। इसके अलावा कुछ छात्रों का कहना था कि वह तो अंजीर को ड्राइफ्रूट्स की श्रेणी में रखते हैं लेकिन ये सवाल कुछ समझ ही नहीं आ रहा था।
कुछ जगह पर हंगामा भी हुआ
कर्नाटक में नीट परीक्षा के देने पहुंचे एक छात्र का चेकिंग के दौरान जनेऊ उतरवा लिया गया। इससे नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि इस धाने से क्या दिक्कत हो सकती है। जनेऊ में कोई डिलाइस तो फिट नहीं की जा सकती है, फिर कर्मचारियों ने जनेऊ क्यों उतरवाया। जनेऊ धारण करने की प्रक्रिया होती है और ऐसे ही इसे नहीं निकाल दिया जाता है। ब्रह्मण समाज के लोगों ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया। बाद में पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। इसके अतिरिक यूपी और बिहार के भी कुछ सेंटर्स पर चेकिंग को लेकर छात्रों छिटपुट विरोध किया था।
करिअर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पेपर लीक की अफवाह पर NTA की कार्रवाई
नीट परीक्षा के पेपर लीक को अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। पिछली बार पेपर लीक की कई अफवाह उड़ी थीं। ऐसे में इस बार सख्ती के चलते 106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान कर कार्रवाई की गई जो पेपर लीक की अफवाह को हवा दे रहे थे। एनटीए ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कुशलता पूर्वक परीक्षाएं संपन्न की गई हैं।