-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mbbs Student Arrested For Cyber Fraud Used To Send Funds To Chinese Gang In The Form Of Cryptocurrency
साइबर ठगी के आरोप में एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार, क्रिप्टोकरेंसी के रूप में चीनी गिरोह को भेजता था फंड
- Written By: शिवानी मिश्रा
इंदौर पुलिस ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम के 23 वर्षीय एक विद्यार्थी को साइबर ठगी के करीब आठ लाख रुपये क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीनी युवकों के एक गिरोह को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

साइबर ठगी (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
मध्यप्रदेश : इंदौर पुलिस ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम के 23 वर्षीय एक विद्यार्थी को साइबर ठगी के करीब आठ लाख रुपये क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीनी युवकों के एक गिरोह को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि फर्जी ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर शहर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 1.35 लाख रुपये की ठगी के मामले में मिले सुरागों के आधार पर गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम विश्नोई के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा है कि – राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला विश्नोई महाराष्ट्र के अलीबाग के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के तृतीय वर्ष का छात्र है। डीसीपी ने विश्नोई से पूछताछ के आधार पर कहा कि वह साइबर ठगी के लिए एक गिरोह को कमीशन के आधार पर बैंक खाते मुहैया कराता था और ‘टेलीग्राम’ ऐप के एक समूह के जरिये पांच चीनी युवकों से भी जुड़ा था। विश्नोई भारतीय बैंक खातों में जमा साइबर ठगी के धन को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीनी गिरोह को भेजता था।
देश की अन्य नवीनतम ख़बरों से ख़बरदार रहने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
मुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
साइबर ठगी के लिए एक गिरोह को कमीशन
इसके साथ ही भारत में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने में चीनी गिरोह की क्या भूमिका है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा है कि विश्नोई क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज ‘बाइनेंस’ के एक खाते के माध्यम से साइबर ठगी के धन को क्रिप्टोकरेंसी में बदलता था।
फिर क्रिप्टोकरेंसी को क्यूआर कोड के जरिये ‘टीएलएक्स’ के गुप्त नाम वाले एक चीनी युवक के क्रिप्टो वॉलेट में भेजता था। उन्होंने कहा कि विश्नोई अब तक लगभग आठ लाख रुपये क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर ‘टीएलएक्स’ के चीनी क्रिप्टो वॉलेट में भेज चुका है। दंडोतिया ने कहा है कि आरोपी, अंग्रेजी और चीनी भाषा में परस्पर अनुवाद की सुविधा वाले एक चैट बोट के जरिये चीनी युवकों से बातचीत करता था। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी का धन चीनी गिरोह को भेजने की छानबीन के लिए इंदौर पुलिस की ओर से टेलीग्राम और बाइनेंस को ई-मेल भेजकर जानकारी मांगी गई है।
Mbbs student arrested for cyber fraud used to send funds to chinese gang in the form of cryptocurrency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM










