- Hindi News »
- Career »
- Maharashtra Admission Under Rte Can Be Done Till 25th April
महाराष्ट्र में RTE के तहत प्रवेश की बढ़ी तारीख, अब 25 अप्रैल तक कर सकेंगे एडमिशन
महाराष्ट्र में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। इन विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए समय सीमा बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: Grok AI)
अकोला: महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग ने फ्री स्कूल एडमिशन यानी आरटीई दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर दूसरी प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। इन विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए समय सीमा 15 अप्रैल तक दी गयी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है।
अकोला जिले की दूसरी प्रतीक्षा सूची में 228 विद्यार्थियों का सिलेक्शन हुआ है, जिनमें से शनिवार की शाम 5 बजे तक 103 विद्यार्थियों का प्रवेश निश्चित हो चुका है। इस वर्ष अकोला जिले की 191 स्कूलों में कुल 1,992 सीटें आरटीई के तहत उपलब्ध हैं।
शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में आरटीई के अंतर्गत कोटा से प्रवेश पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू की गई। इन सीटों के लिए 6,036 आवेदन प्राप्त हुए थे। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से 1,968 विद्यार्थियों को प्रवेश की घोषणा की गई थी। जिसमें से 10 मार्च तक 1,404 विद्यार्थियों ने अपने प्रवेश की पुष्टि की।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला जिला कौशल विकास केंद्र की नई पहल: हर महीने के तीसरे बुधवार को लगेगा रोजगार मेला
RTE एडमिशन 2026-27: अब 10 स्कूलों का विकल्प चुनना अनिवार्य, अकोला में 10 मार्च को निकलेगी लॉटरी
16 साल का ड्राइवर और खौफनाक अंत, महिला को हवा में उछाला, हादसे का वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाल खींचकर युवती को चलती ट्रेन से नीचे उतारा, कल्याण स्टेशन पर महिला की गुंडागर्दी का हैरान करने वाला वीडियो
अकोला में अब तक 103 छात्रों ने लिया प्रवेश
शेष रिक्त सीटों के लिए 525 विद्यार्थियों का सिलेक्शन हुआ था जिन्हें पहली प्रतीक्षा सूची के माध्यम से मौका दिया गया। इनमें से 4 अप्रैल तक 194 विद्यार्थियों के प्रवेश निश्चित हुआ। इसके बाद दूसरी प्रतीक्षा सूची की घोषणा हुई, जिसमें 228 विद्यार्थियों का सिलेक्शन किया गया है और शनिवार की शाम 5 बजे तक 103 विद्यार्थियों का प्रवेश निश्चित हो चुका है।
करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
दूसरी प्रतीक्षा सूची की समय सीमा 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है। इस तरह अब तक 1992 सीटों में से 1701 विद्यार्थियों का प्रवेश निश्चित हुआ है। अभी भी 1992 में से 291 सीटें खाली है।
क्या है शिक्षा का अधिकार (RTE)
छात्रों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी गैर-अनुदानित स्कूलों में प्रवेश स्तर पर 25 प्रतिशत सीटें वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान है। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवार अपने बच्चों को उच्च शुल्क वाली स्कूलों में पढ़ाने में सक्षम नहीं थे; लेकिन आरटीई के माध्यम से ऐसे परिवारों का अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने का सपना साकार हो रहा है।
Maharashtra admission under rte can be done till 25th april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup 2026 में कैसे टीम इंडिया पहुंच सकती है सेमीफाइनल में? ऐसे समझे पूरा समीकरण
Feb 25, 2026 | 07:26 PMGondia News: आरटीई प्रवेश शुरू, 1042 पदों के लिए 967 आवेदन, 10 मार्च तक है मौका
Feb 25, 2026 | 07:22 PMयोगी को PM की रेस से बाहर करने की साजिश…शंकराचार्य विवाद को बनाया गया मोहरा? यहां समझिए पूरी ‘क्रोनोलॉजी’
Feb 25, 2026 | 07:21 PMIND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड, 13 मैच में मिली इतनी जीत; जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Feb 25, 2026 | 07:21 PMआमलकी एकादशी को बस एक उपाय दूर कर सकता है कई संकट, भगवान विष्णु हर लेंगे सारे कष्ट!
Feb 25, 2026 | 07:16 PMमहाराष्ट्र में कोख में कत्ल! 54 हजार बच्चियों की भ्रूण हत्या से हिला सदन, क्या अब लगेगा ‘मर्डर’ का चार्ज?
Feb 25, 2026 | 07:08 PMZIM मुकाबले से पहले कोच ने तिलक वर्मा पर दिया बयान, बताया उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए कितनी बड़ी परेशानी?
Feb 25, 2026 | 07:05 PMवीडियो गैलरी

मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM
दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM














