Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10वीं पास के लिए भर्ती का बड़ा मौका, मध्य प्रदेश बिजली विभाग में 2700 लाइनमैन के पद खाली

MPPKVVCL Recruitment 2025: मध्य प्रदेश बिजली विभाग में 10वीं पास युवाओं के लिए 2700 लाइनमैन पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में पात्र उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 22, 2025 | 11:34 AM

लाइनमैन (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Lineman Vacancy 2025: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने साल 2025-26 के तहत कुल 4009 रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा लाइनमैन के पद पर कुल 2700 भर्ती निकली है। जिसके लिए 10वीं और आईटीआई पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों के पास कम शैक्षणिक योग्यता है उनके लिए यह एक खास मौका है। बिजली वितरण कंपनी में लाइन अटेंडेंट एक स्थायी करियर ही नहीं बल्कि समय के साथ प्रमोशन और विभागीय लाभ भी सुनिश्चित करता है।

आवेदन के लिए आयु सीमा

लाइन अटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 10वीं पास सर्टिफिकेट अनिवार्य होना चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र भी होना जरूरी है। अगर आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष है तो आप आवेदन कर सकते हैं। वहीं 40 वर्ष तक के व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एमपी के स्थायी निवासी, महिलाएं, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की छूट मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

गूगल में निकली बंपर वैकेंसी, OPT वाले स्टूडेंट्स भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें कैसे मिलेगी जॉब

इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO

छतरपुर में ‘लाल बत्ती’ का उतरा भूत: डीटीओ साहब की प्राइवेट कार पर चला हंटर, 500 का चालान और भारी बेइज्जती

मैहर के मां शारदा दरबार में राजा भैया का ‘शक्ति प्रदर्शन’, गर्भगृह में शस्त्र पूजा पर मचा बड़ा बवाल

यह भी पढ़ें:- फॉर्म नहीं भरा तो पछताएंगे! गुजरात पुलिस भर्ती के 13591 पद पर आवेदन की लास्ट डेट बेहद करीब

कितनी मिलेगी सैलरी

एमपीपीकेवीवीसीएल में लाइन अटेंडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 19500 रुपए शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके साथ समय-समय पर महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। यह अवसर रोजगार देने के साथ आर्थिक सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा।

कब तक कर सकेंगे आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 21 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपए है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के लिए ऑनलाइन शुल्क 600 रुपए तय किया गया है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpwz.co.in पर जाना होगा। जहां होमपेज पर भर्ती सेक्शन में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन करना होगा। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करें। अब आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें। अंत में इसकी एक प्रति निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें

Madhya pradesh electricity department lineman vacancy 2025 know who can apply

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 11:34 AM

Topics:  

  • Career
  • Job Recruitment
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.