JEE Advanced 2026: आवेदन 23 अप्रैल से शुरू, जानें लास्ट डेट, फीस और एग्जाम डेट
JEE Advanced 2026 : JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन 23 अप्रैल से शुरू होंगे। परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है।
- Written By: हितेश तिवारी
JEE Advanced ग्राफिक इमेज (सोर्स - गूगल इमेज)
IIT Entrance Exam : इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। इससे पहले JEE Main 2026 के दोनों सेशन के रिजल्ट जारी हो चुके हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना फॉर्म भर लें।
JEE Advanced के लिए आवेदन 23 अप्रैल से शुरू
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र भरना है, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
JEE Advanced 2026: 75% अंक नहीं होने पर भी JoSAA काउंसलिंग में ले सकेंगे हिस्सा, IIT Roorkee ने दी राहत
इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी: IIT में बढ़ीं 666 सीटें, 2026 में 18,826 छात्रों को मिलेगा एडमिशन
JEE Advanced में नागपुर का डंका: माधव नोतानी को मिली ऑल इंडिया 25वीं रैंक, कोविद भी देश के टॉप-100 में शामिल
JEE Advanced Result: कोटा की कलर कोडिंग टेक्निक से पुणे की आरोही देशपांडे बनीं गर्ल्स टॉपर, जानें सफलता का राज
अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट रखना जरूरी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि JEE Advanced में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो JEE Main 2026 की टॉप 2,50,000 रैंक लिस्ट में शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें : JEE Main Result 2026: NTA ने जारी किया सेशन 2 का रिजल्ट, 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल लाकर टॉप में बनाई जगह
17 मई को होगी JEE Advanced की परीक्षा
आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। भारतीय उम्मीदवारों में SC, ST, PwD और महिला उम्मीदवारों के लिए 1600 रुपये फीस रखी गई है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 3200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, विदेशी और OCI/PIO उम्मीदवारों के लिए अलग शुल्क निर्धारित है।
परीक्षा की बात करें तो JEE Advanced 2026 का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित Indian Institutes of Technology में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, इसलिए उम्मीदवारों के लिए यह एक अहम अवसर है।
