IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 1450 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
IOCL Vacancy : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में 1450 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे। इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक आवेदन करें।
- Written By: हितेश तिवारी
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
IOCL Apprentice Jobs : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस के 1450 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह भर्ती तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के ट्रेडों के लिए निकाली गई है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए पात्रता तय करने की तिथि 31 जुलाई 2026 रखी गई है, जबकि दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट 20 अगस्त को जारी होने की संभावना है। दस्तावेज सत्यापन 27 अगस्त से 3 सितंबर 2026 के बीच कराया जा सकता है।
IOCL ने 1450 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली
इस भर्ती के तहत ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, अकाउंटेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। सबसे अधिक 327 पद टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल) और 314 पद ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) के लिए हैं। अलग-अलग पदों के लिए बीएससी, डिप्लोमा, आईटीआई, बीकॉम और 12वीं पास जैसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
NFR Apprentice Recruitment 2026: पूर्वोत्तर रेलवे में 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI पास करें आवेदन
RBI ग्रेड-बी फेज-2 एडमिट कार्ड जारी, 25 जुलाई की परीक्षा से पहले तुरंत करें डाउनलोड
DU UG एडमिशन 2026, पहली सीट आवंटन सूची आज जारी, 18 जुलाई तक सीट स्वीकार करने का मौका
प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, बिना UGC NET भी बन सकते हैं सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, जानें प्रक्रिया
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए संबंधित योग्यता में कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि एससी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार की आयु 31 जुलाई 2026 को 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि किसी भी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा। समान अंक होने की स्थिति में अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : NFR Apprentice Recruitment 2026: पूर्वोत्तर रेलवे में 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI पास करें आवेदन
12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। अप्रेंटिस को प्रशिक्षण अवधि के दौरान कंपनी के नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड, दुर्घटना बीमा, सुरक्षा उपकरण और निर्धारित अवकाश की सुविधा मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी करनी होगी। पहले उम्मीदवारों को संबंधित NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और इसके बाद IOCL की वेबसाइट iocl.com पर उपलब्ध माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म के माध्यम से अतिरिक्त जानकारी जमा करनी होगी। एक उम्मीदवार केवल एक ही ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है।
