IBPS RRB क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के जारी हुए रिजल्ट, अभी करें डाउनलोड, अक्टूबर में होगा मेन्स

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)द्वारा 1 अक्टूबर को आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी किया जा चुका है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वे इस परीक्षा का रिजल्ट इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी
क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)द्वारा 1 अक्टूबर को आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी किया जा चुका है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वे इस परीक्षा का रिजल्ट इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। साथ ही इस रिजल्ट को 5 अक्टूबर तक डाउनलोड भी कर सकते है। 5 अक्टूबर से पहले जल्द-से-जल्द इस अपना रिजल्ट चेक कर ले।

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जाकर अपना स्कोर (IBPS Clerk Result 2024)चेक करना होगा। ये स्कोर कार्ड आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते है । इसके बाद आपके डैशबोर्ड में उम्मीदवार अपना स्कोर देख सकते है। IBPS RRB क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 10, 17 और 18 अगस्त को ली गई थी। इस परीक्षा के रिजल्ट पहले 27 सितंबर को घोषित किए गए थे।

6 अक्तूबर को होगी मेन्स परीक्षा

IBPS RRB क्लर्क के लिए मेन्स की परीक्षा 6 अक्टूबर को रखी जाएगी। इसे परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 28 सितंबर को जारी किया गया था। इस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की जरूरी डिटेल्स दी गई है जैसे नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र।

ऐसे होगी परीक्षा

IBPS RRB क्लर्क के लिए मेन्स की परीक्षा 6 अक्टूबर को रहेगी। ये मेन्स परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, जनरल नॉलेज, कंप्यूटर नॉलेज, अंग्रेजी और हिंदी भाषा के साथ-साथ न्यूमरिकल एबिलिटी पर प्रश्न किए जाएगे।

कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड

  • IBPS RRB क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in.पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर CRP-RRBs-XII-ऑफिस असिस्टेंट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पूछी गई जानकारी को सही से भरिये।
  • फिर IBPS RRB क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करें।