तटरक्षक बल में सरकारी नौकरी का मौका! CGEPT-01/27 और 02/27 के लिए आवेदन 6 अक्टूबर से, जानें चयन प्रक्रिया

Coast Guard Navik GD DB Yantrik Online Form 2026: भारतीय तटरक्षक बल में CGEPT-01/27 और CGEPT-02/27 बैचों के तहत नाविक और यांत्रिक पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण 6 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहे हैं।
Indian Coast Guard Bharti Apply Online 2026
भारतीय तटरक्षक बल में नाविक और यांत्रिक पदों पर भर्ती सोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Indian Coast Guard Bharti Apply Online Link 2026: भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कोस्ट गार्ड ने CGEPT-01/27 और CGEPT-02/27 (कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनल टेस्ट) बैचों के लिए भर्ती का ऐलान कर दिया है। इसके तहत नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक जैसे तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसमें सफलता पाने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PFT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के चरणों से गुजरना होगा। वर्ष 2027 के दोनों भर्ती बैचों के लिए आयोजित हो रही इस प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। अभ्यर्थी विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता और परीक्षा पाठ्यक्रम की पूरी जांच कर आवेदन कर सकते हैं।

जानें क्या है CGEPT?

सीजीईपीटी का पूरा नाम कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनल टेस्ट है। यह भारतीय तटरक्षक बल यानी Indian Coast Guard की भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है।

इसके जरिए तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। देशभर के योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं और आम तौर पर भर्ती परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।

CGEPT में किन पदों पर होती है भर्ती?

सीजीईपीटी के जरिए मुख्य रूप से नाविक (General Duty), नाविक (Domestic Branch) और यांत्रिक पदों पर भर्ती की जाती है।

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और दूसरी पात्रताएं अलग हो सकती हैं। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों को ध्यान से देखना चाहिए।

Indian Coast Guard Bharti Apply Online 2026
CRPF Vacancy 2026: हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के 521 पदों पर निकली भर्ती, देखें योग्यता और डेट्स

CGEPT-01 और CGEPT-02 क्या है?

CGEPT-01 साल के पहले भर्ती बैच को दर्शाता है, जबकि CGEPT-02 दूसरे बैच के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी क्रम में CGEPT-01/27 और CGEPT-02/27 वर्ष 2027 के दो भर्ती बैच हैं।

इन दोनों बैचों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है। उम्मीदवारों को आवेदन की शुरुआत से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता और अन्य जरूरी शर्तें जरूर देखनी चाहिए।

कैसे होता है उम्मीदवारों का चयन?

इंडियन कोस्ट गार्ड (सीजीईपीटी) की इस भर्ती में चयन एक ही परीक्षा के आधार पर नहीं होता। उम्मीदवारों को अलग-अलग चरणों में प्रदर्शन करना होता है।

शुरुआत में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक फिटनेस टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। हर चरण में निर्धारित मानकों को पूरा करना जरूरी होता है।

लिखित परीक्षा में क्या पूछा जाता है?

चयन प्रक्रिया के शुरुआती चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होती है। इसमें उम्मीदवारों की संबंधित विषयों और भर्ती के निर्धारित सिलेबस के आधार पर परीक्षा ली जाती है।

लिखित परीक्षा में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए बुलाया जाता है। परीक्षा का विस्तृत पैटर्न, सिलेबस और अन्य जरूरी जानकारी संबंधित भर्ती अधिसूचना में दी जाएगी।

CGEPT फिजिकल टेस्ट में क्या होगा?

लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस परीक्षण देना होता है। इसमें दौड़, उठक-बैठक और अन्य निर्धारित शारीरिक गतिविधियां शामिल हो सकती हैं।

इस चरण में अभ्यर्थियों को भारतीय तटरक्षक बल की ओर से तय किए गए शारीरिक मानकों पर खरा उतरना होगा। निर्धारित मानक पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल कैसे होगा?

फिजिकल टेस्ट के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ भर्ती के लिए जरूरी अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

इसके बाद मेडिकल परीक्षा होगी। इसमें उम्मीदवार की स्वास्थ्य स्थिति और शारीरिक फिटनेस की जांच भारतीय तटरक्षक बल के निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार की जाएगी।

Indian Coast Guard Bharti Apply Online 2026
एविएशन में सिर्फ पायलट ही नहीं! इन 6 नौकरियों में भी मिलती है लाखों की सैलरी; देखें कोर्स और टॉप इंस्टीट्यूट

कहां से करना CGEPT होगा में आवेदन?

कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनल टेस्ट CGEPT-01/27 और CGEPT-02/27 के लिए रजिस्ट्रेशन 6 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हो जाएगा।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी जांच लेनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़े जरूरी अपडेट भारतीय तटरक्षक बल के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com