CRPF Head Constable GD Vacancy: खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। सीआरपीएफ ने स्पोर्ट्स कोटा 2026 के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के कुल 521 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य खिलाड़ी आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 11 नवंबर 2026 तक चलेगी।
इस भर्ती अभियान के जरिए हेड कांस्टेबल के 182 और कांस्टेबल के 339 पदों को भरा जाएगा। कांस्टेबल पद के लिए 10वीं पास और हेड कांस्टेबल पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। इसके अलावा 30 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2026 के बीच निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने या पदक जीतने वाले अभ्यर्थी ही इसमें शामिल हो सकेंगे। चयन प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्पोर्ट्स ट्रायल और मेडिकल एग्जाम के आधार पर पूरी की जाएगी।
CRPF के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 521 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
हेड कांस्टेबल (GD): 182 पद
कांस्टेबल (GD): 339 पद
हेड कांस्टेबल (GD): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। पूर्व सैनिकों के लिए समकक्ष सैन्य योग्यता भी मान्य होगी।
कांस्टेबल (GD): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
कौन कर सकता है आवेदन?
CRPF के अनुसार, केवल वे खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 30 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2026 के बीच निर्धारित राष्ट्रीय या मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो या पदक जीता हो। चयन प्रक्रिया में पहचान सत्यापन, दस्तावेज जांच, PST (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट), स्पोर्ट्स ट्रायल और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी।
100 रुपये शुल्क देना होगा
अनारक्षित (UR) पुरुष
OBC पुरुष
EWS पुरुष
इन उम्मीदवारों को शुल्क में छूट:
महिला उम्मीदवार
SC
ST
पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)
rect.crpf.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
CRPF Recruitment through Sports Quota 2026 लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड और प्रिंट कर सुरक्षित रखें।