IIT दिल्ली में निकली भर्ती, प्रोजेक्ट असिस्टेंट समेत कई पदों पर मौका
IIT Delhi Recruitment 2026 : IIT दिल्ली ने प्रोजेक्ट असिस्टेंट और जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है, इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
IIT दिल्ली (फोटो - गूगल इमेज)
Project Assistant Jobs : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने प्रोजेक्ट असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन) समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत प्रोजेक्ट असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन), जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन A) और जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन B) के पद शामिल हैं।
खास बात यह है कि हर पद के लिए एक-एक वैकेंसी रखी गई है। IIT दिल्ली जैसे संस्थान में नौकरी मिलने से उम्मीदवारों को बेहतर कार्य अनुभव और भविष्य में करियर ग्रोथ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
IIT दिल्ली में प्रोजेक्ट असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती
योग्यता की बात करें तो प्रोजेक्ट असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन) पद के लिए उम्मीदवार के पास भूगोल या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। साथ ही D.El.Ed या समकक्ष प्रशिक्षण और कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन A) पद के लिए जनजातीय अध्ययन या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ 1 साल का अनुभव मांगा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
EIL में इंजीनियरों के लिए नौकरी का मौका, ₹96 हजार तक मिलेगी सैलरी, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ और फिजिकल टेस्ट के लिए कौन हुआ क्वालिफाई
RPSC SI Result 2026 जारी, 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए हुए शॉर्टलिस्ट
बिहार में 24 जून को लगेगा इंटर्नशिप मेला, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक को मिलेगा मौका
जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन B) पद के लिए मानव विकास या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और 1 साल का अनुभव जरूरी है। तीनों पद कॉन्ट्रैक्ट बेस पर हैं। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़ें : NEET UG 2026 एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को जारी, ऐसे करें डाउनलोड
40 हजार तक प्रति माह कमाने का मौका
सैलरी की बात करें तो प्रोजेक्ट असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन) पद पर चयनित उम्मीदवारों को 39,420 रुपये से 40,600 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। वहीं जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन A और B) पदों के लिए 29,290 रुपये से 38,220 रुपये प्रति माह सैलरी निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार IIT Delhi की आधिकारिक वेबसाइट www.iitd.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों को एक सिंगल PDF में तैयार करके दिए गए ईमेल आईडी पर भेजना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित जरूर रखें।
