बिहार दरोगा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ और फिजिकल टेस्ट के लिए कौन हुआ क्वालिफाई

Bihar SI Mains Result : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है

हितेश तिवारी

Bihar Daroga Result : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 1799 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के अगले चरण में शामिल होंगे।

आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची के साथ विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

बिहार दरोगा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

दरोगा भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके आधार पर 35,857 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया था। मुख्य परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई थी।

परीक्षा में सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन के दो प्रश्नपत्र शामिल थे। सामान्य हिंदी पेपर में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अब उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 134 अंक रही, जबकि सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह 116.20 अंक निर्धारित की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) में पुरुषों की कटऑफ 127.40 और महिलाओं की 109.60 अंक रही।

वहीं पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भी अलग-अलग कटऑफ जारी की गई है। आयोग ने बताया कि ट्रांसजेंडर श्रेणी की सात रिक्तियों के लिए केवल सात अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं।

आयोग जल्द ही PET का विस्तृत कार्यक्रम आयोजित करेगा

फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र, 10वीं की मार्कशीट, स्नातक की डिग्री, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

जो उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन या शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। आयोग जल्द ही PET का विस्तृत कार्यक्रम और एडमिट कार्ड जारी करेगा।

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित