IHMCL Recruitment 2026: सिस्टम्स इंजीनियर के 30 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन; 2 अगस्त तक करें आवेदन
IHMCL Vacancy : इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने सिस्टम्स इंजीनियर (ITS) के 30 पदों पर भर्ती निकाली है। वैध GATE 2026 स्कोर वाले इंजीनियरिंग अभ्यर्थी 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
- Written By: हितेश तिवारी
इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
GATE 2026 Jobs : इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने सिस्टम्स इंजीनियर (आईटीएस) के 30 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधीन इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS) डिवीजन के लिए की जा रही है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 2 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 31 अगस्त 2026 तक अपनी डिग्री या प्रोविजनल प्रमाणपत्र जमा कर दें।
IHMCL के 30 पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत सामान्य वर्ग के 14, ओबीसी के 8, एससी के 4, एसटी का 1 और ईडब्ल्यूएस के 3 पदों सहित कुल 30 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें एक पद दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिग्री और वैध GATE 2026 स्कोर होना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
DRDO CFEES JRF Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी, 9 जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू
ILS Recruitment 2026: वैज्ञानिक-बी, सी और डी के 5 पदों पर भर्ती, ₹1 लाख तक सैलरी; जानें आवेदन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026: 3 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, 22,195 पदों के लिए बड़ा अपडेट; जानें पूरी जानकारी
सरकारी नौकरी का मौका! ESIC केरल में 27 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से GATE 2026 मेरिट पर आधारित होगी। आवश्यकता पड़ने पर इंटरव्यू भी आयोजित किया जा सकता है। अधिसूचना में दस्तावेजों की सूची में GATE 2025 स्कोरकार्ड का उल्लेख है, जबकि चयन GATE 2026 स्कोर के आधार पर बताया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें : DRDO CFEES JRF Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी, 9 जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू
2 अगस्त तक करें आवेदन
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति ई-2 ग्रेड में की जाएगी। उन्हें 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये के वेतनमान के साथ भत्तों सहित लगभग 1 लाख रुपये प्रति माह का कुल मासिक पैकेज मिल सकता है।
आवेदन के समय उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं का प्रमाणपत्र, इंजीनियरिंग डिग्री, वैध GATE स्कोरकार्ड तथा आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) अपलोड करने होंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को IHMCL की आधिकारिक वेबसाइट ihmcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन जमा कर उसका प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।
