HPSCB Junior Clerk Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए बैंक में नौकरी का मौका, जल्द शुरू होंगे आवेदन

Junior Clerk Vacancy : हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने जूनियर क्लर्क भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। 12वीं पास उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकेंगे।
HPSCB has released the short notice for Junior Clerk Recruitment 2026.
हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (फोटो - गूगल इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Himachal Bank Jobs : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (HPSCB) ने जूनियर क्लर्क भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। बैंक ने बताया है कि भर्ती प्रक्रिया IBPS मुंबई के माध्यम से नियमित आधार पर कराई जाएगी।

यह भर्ती हिमाचल प्रदेश के PACS और OCS कोटा के तहत आयोजित होगी। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

HPSCB जूनियर क्लर्क भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। हालांकि ग्रेजुएशन या उससे अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश के बोनाफाइड उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार विशेष छूट दी जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट मिलेगी।

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम्स होगी, जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सफल उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मेंस में रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न होंगे। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 पे स्केल के तहत वेतन मिलेगा।

शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 19,900 रुपये होगी, जबकि भत्तों सहित हर महीने लगभग 26,600 रुपये तक वेतन मिल सकता है। आवेदन शुरू होने पर उम्मीदवार HPSCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, फॉर्म भरेंगे और शुल्क जमा कर आवेदन पूरा कर सकेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com