गड़चिराेली में पुलिस विभाग ने आयोजित की सामान्य ज्ञान परीक्षा, 112 आश्रमस्कूलों के 23935 विद्यार्थी हुए शामिल

गड़चिरोली पुलिस के 'प्रोजेक्ट उड़ान' अंतर्गत पुलिस दल की ओर जिले के आदिवासी व दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों के उत्थान हेतु आश्रमस्कूल के विद्यार्थियों के लिए ‘वीर बाबूराव शेडमाके सामान्य ज्ञान स्पर्धा का आयोजन किया...
गड़चिराेली में पुलिस विभाग ने आयोजित की सामान्य ज्ञान परीक्षा, 112 आश्रमस्कूलों के 23935 विद्यार्थी हुए शामिल
परीक्षा देते छात्र-छात्राएं
Published on: 
Updated on: 

गड़चिरोली: गड़चिरोली पुलिस दल के 'प्रोजेक्ट उड़ान' अंतर्गत पुलिस दल की ओर जिले के आदिवासी व दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों के उत्थान हेतु आश्रमस्कूल के विद्यार्थियों के लिए ‘वीर बाबूराव शेडमाके सामान्य ज्ञान स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इस दौरान गड़चिरोली जिले के 112 आश्रमस्कूल के कुल 23 हजार 935 विद्यार्थियों ने सहभाग लेकर परीक्षा दी।

गड़चिरोली जिले के अधिकांक्ष विद्यार्थी यह दुर्गम-अतिदुर्गम क्षेत्र में रहते हैं। जिससे वहां के विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन व मौके का अभाव है। वहीं दुर्गम-अतिदुर्गम क्षेत्र में निवासरत विद्यार्थियों को स्पर्धा परीक्षा के संदर्भ में होने वाले अज्ञान के चलते उन्हें मिल रहे उचित मार्गदर्शन के अभाव में विद्यार्थी यह स्पर्धा परीक्षा में पीछे रह जाते है। जिससे आश्रमस्कूल के विद्यार्थियों पठन व स्पर्धा में रूचि निर्माण हो, उनकी भविष्य उज्वल बने, वे स्पर्धा परीक्षा के मुख्य प्रवाह में आए इसलिए यह इस परीक्षा का आयोजन किया गया।

गड़चिरोली पुलिस दल के “प्रोजेक्ट उड़ान” अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में गड़चिरोली जिले के आश्रमस्कूल व समाज कल्याण विभाग के विद्यार्थियों के लिए 20 अगस्त से ‘वीर बाबूराव शेडमाके सामान्य ज्ञान स्पर्धा’ शुरू की गई थी।

यह स्पर्धा चलाने के लिए 112 सरकारी व अर्धसरकारी आश्रमस्कूल के 1 समन्वय शिक्षक व आश्रमस्कूल अंतर्गत पुलिस थाना, उपपुलिस थाना अथवा पुलिस मदद केंद्र का 1 समन्वय पुलिस अधिकारी व समन्वय पुलिस कर्मी को (सामान्य ज्ञान) वाट्सअप ग्रुप तैयार कर इसमें समाविष्ट किया था। उक्त स्पर्धा में आश्रम स्कूलों को वाट्सएप द्वारा नितदिन 10 सवाल पूछे जा रहे थे।

वीर बाबूराव शेडमाके सामान्य ज्ञान वार्षिक स्पर्धा परीक्षा हुई

वहीं आश्रमस्कूल के समन्वय शिक्षक दैनंदिन परिपाठ में विद्यार्थियाें को सवाल पूछकर प्रश्न पूछ रहे थे। इस तरह 6 माह तक यह उपक्रम चलाने के बाद 27 जनवरी को ‘वीर बाबूराव शेडमाके सामान्य ज्ञान वार्षिक स्पर्धा’ अंतिम परीक्षा हुई। इसमें गड़चिरोली जिले के 112 आश्रमस्कूल के 23,935 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। उक्त परीक्षा में गुणवत्तापूर्वक विद्यार्थियों को सम्मानचिन्ह, प्रमाणपत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाने वाला है। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

गर्देवाड़ा में 116 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

जनवरी 2024 में नए से स्थापना हुए पुलिस मदद केंद्र गर्देवाड़ा परिसर के भगवंतराव आश्रमशाला, गर्देवाडा के 116 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) एम। रमेश ने परीक्षा के दौरान सरकारी अंग्रेजी माध्यमिक आश्रमस्कूल, गड़चिरोली व एकलव्य रेसिडेन्शियल अंग्रेजी मीडियम स्कूल, गड़चिरोली (चामोर्शी) में भेंट देकर उपस्थित सभी परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com