HNBGU Recruitment 2026: गढ़वाल विश्वविद्यालय में ग्रुप B के 27 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त से आवेदन

HNBGU Vacancy : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण ग्रुप B के 27 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
HNBGU has announced 27 Group B non-teaching vacancies.
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय(फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

HNBGU Jobs : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU), श्रीनगर गढ़वाल ने गैर-शिक्षण ग्रुप B पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 27 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 से 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल hnbgunt.samarth.edu.in के माध्यम से पूरी की जाएगी।

कुल रिक्तियों में 19 पद सामान्य वर्ग, 2 अनुसूचित जाति, 5 ओबीसी-एनसीएल और 1 पद ईडब्ल्यूएस के लिए है। इसके अलावा PwBD श्रेणी के दो पद भी निर्धारित हैं, जो कुल 27 पदों में ही शामिल हैं। भर्ती में असिस्टेंट, प्राइवेट सेक्रेटरी, प्राइवेट असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पद शामिल हैं।

गढ़वाल विश्वविद्यालय में 27 पदों पर भर्ती

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। असिस्टेंट के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री और संबंधित अनुभव जरूरी है। प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट असिस्टेंट पदों के लिए स्नातक डिग्री के साथ स्टेनोग्राफी व टाइपिंग का ज्ञान और निर्धारित अनुभव मांगा गया है।

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के अलग-अलग पदों के लिए संबंधित तकनीकी या विज्ञान विषय में डिग्री अथवा स्नातकोत्तर योग्यता जरूरी है। असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा और निर्धारित अनुभव चाहिए।

वहीं ICT पद के लिए कंप्यूटर साइंस/आईटी में बीई, बीटेक, एमसीए या एमएससी मांगी गई है। हॉर्टिकल्चरिस्ट के लिए कृषि, बागवानी या वनस्पति विज्ञान में पीजी डिग्री, जबकि सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिग्री और संपादकीय अनुभव जरूरी है।

17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे

आयु सीमा की बात करें तो असिस्टेंट, प्राइवेट सेक्रेटरी, प्राइवेट असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर और स्पोर्ट्स कोच पदों के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष है। असिस्टेंट इंजीनियर, हॉर्टिकल्चरिस्ट और सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार समर्थ पोर्टल पर जाकर Group B Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें, पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें तथा शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें। अंतिम रूप से जमा फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

HNBGU has announced 27 Group B non-teaching vacancies.
RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती, MBBS वालों को मौका
Navbharat Live
navbharatlive.com