UPSSSC JE Recruitment 2026: कृषि निदेशालय में जूनियर इंजीनियर के 134 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर से आवेदन

UPSSSC JE Vacancy : UPSSSC ने कृषि निदेशालय में जूनियर इंजीनियर (कृषि) के 134 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। PET-2025 वाले उम्मीदवार 17 सितंबर से 7 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
UPSSSC has announced 134 Junior Engineer (Agriculture) vacancies.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

UPSSSC Agriculture Jobs : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि निदेशालय में कनिष्ठ अभियंता (कृषि) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने 14 अगस्त 2026 को भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 134 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 7 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन की सुविधा 14 अक्तूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। पदों में सामान्य वर्ग के 54, एससी के 23, एसटी के 1, ओबीसी के 43 और ईडब्ल्यूएस के 13 पद शामिल हैं।

कृषि निदेशालय में 134 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने UPSSSC PET-2025 परीक्षा दी है और उनके पास वैध PET स्कोरकार्ड है। PET-2025 में शून्य या निगेटिव स्कोर पाने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।

इसके साथ ही उसके पास 3 वर्षीय कृषि इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। यह डिप्लोमा उत्तर प्रदेश के बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन या सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष संस्थान से होना चाहिए और AICTE से अनुमोदित होना जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन 17 सितंबर से शुरू होंगे

उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी। आयोग विज्ञापित पदों की संख्या के लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को श्रेणीवार मुख्य परीक्षा के लिए बुलाएगा। मुख्य परीक्षा में कुल 100 प्रश्न और 100 अंक होंगे। इसमें कृषि इंजीनियरिंग से जुड़े विषयों से 65 प्रश्न, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी से 15 प्रश्न और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा। आवेदन के लिए सभी वर्गों को शुरुआती ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस के रूप में 25 रुपये देने होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।

UPSSSC has announced 134 Junior Engineer (Agriculture) vacancies.
RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी
Navbharat Live
navbharatlive.com