हिमाचल प्रदेश में निकली पटवाली के 530 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

HP Patwari Recruitment 2025: हिमचाल प्रदेश में पटवारी के कुल 530 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है जिसमें 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको राज्य का निवासी होना जरूरी है।
हिमाचल प्रदेश में निकली पटवारी के 530 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती (सौ. फ्रीपिक)
Updated on

HPRCA Patwari Bharti 2025: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल राज्य चयन आयोग द्वारा पटवारी के कुल 530 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी पटवारी की तैयारी कर रहे हैं तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 16 जनवरी 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।  एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकेगा आवेदन

हिमाचल प्रदेश में पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अलावा वह व्यक्ति हिमाचल का मूल निवासी होना चाहिए। स्थानीय बोली और कंप्यूटर का ज्ञान भी जरूरी है।

कितनी होनी चाहिए आयु

अगर आप 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष से 45 साल के बीच की उम्र के हैं तो आवेदन कर सकते हैं। वहीं कुछ विशेष वर्गों में आयु सीमा में छूट मिलेगी। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक के लिए अधिकतम आयु 50 साल है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 800 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जिसमें से 100 रुपए परीक्षा शुल्क और 700 रुपए प्रोसेसिंग फीस शामिल है। फॉर्म भरने के बाद किसी जानकारी में सुधार करने के लिए 100 रुपए अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

कितनी मिलेगी सैलरी

पटवारी पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में जॉब ट्रेनी के रूप में रखा जाएगा और प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 12500 रुपए का फिक्स्ड स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को नियमित वेतन के साथ सभी भत्ते मिलने शुरू हो जाते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर पटवारी रिक्रूटमेंट 2025 की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम, मोबाइल और ईमेल दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म भरना होगा।
  • जिसमें सभी जानकारी दर्ज करें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करने से पहले आवेदन शुल्क जमा करें।
Navbharat Live
navbharatlive.com