गुजरात में 11 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से आवेदन शुरू
Gujarat Teacher Recruitment 2026 : गुजरात में प्राथमिक शिक्षकों के 11 हजार पदों पर भर्ती निकली है, आवेदन 15 से 24 अप्रैल 2026 तक किए जा सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
गुजरात में 11 हजार प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Primary Teacher Vacancy : सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुजरात शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए 11 हजार पदों की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जाएगा, जिससे हजारों उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 24 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
गुजरात में 11 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का टीईटी-1 (TET-1) परीक्षा पास होना अनिवार्य है, जो प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने की मुख्य योग्यता मानी जाती है। इसके अलावा, वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं जो डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
UP Excise Constable Recruitment: यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
बीएसएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए मौका
IIM मुंबई में नौकरी का सुनहरा मौका, 45 हजार सैलरी के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती शुरू, जानें क्या है शर्तें
गुजरात में यह उन छात्रों के लिए बेहतरीन मौका है, जो अपनी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही सरकारी नौकरी की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं। खास बात यह है कि कुल 11 हजार पदों में से 5 हजार पद वर्ष 2025 से लंबित थे, जबकि 6 हजार पद वर्ष 2026 के लिए नए जोड़े गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें : महाराष्ट्र में 8,669 सरकारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, मंत्री अदिति तटकरे ने किया मेगा रिफॉर्म का ऐलान
शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें उम्मीदवारों को उनके अंकों के अनुसार जिलों का आवंटन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने जरूरी दस्तावेज तय केंद्रों पर जमा कराने होंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फिर फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अंत में आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
