UP Excise Constable Recruitment: यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
UP Excise Constable Recruitment : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इस भर्ती अभियान के तहत 722 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
- Written By: हितेश तिवारी
उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
UPSSSC Excise Constable : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में कुल 722 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी।
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 24 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन या सुधार के लिए 1 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा। यह भर्ती 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।
UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती निकाली
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य होगा। बिना PET स्कोर वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
RBI ग्रेड-बी फेज-2 एडमिट कार्ड जारी, 25 जुलाई की परीक्षा से पहले तुरंत करें डाउनलोड
DU UG एडमिशन 2026, पहली सीट आवंटन सूची आज जारी, 18 जुलाई तक सीट स्वीकार करने का मौका
प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, बिना UGC NET भी बन सकते हैं सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, जानें प्रक्रिया
ISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 25 रुपये रखा गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा। भर्ती के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों में पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.6 सेंटीमीटर और सीने की माप 80 से 85 सेंटीमीटर तय की गई है। वहीं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें : बीएसएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए मौका
सुरक्षा सेवाओं में करियर बनाना का बेहतरीन अवसर
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PST) और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में नियुक्ति दी जाएगी। आयोग की यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास अवसर लेकर आई है जो पुलिस या सुरक्षा सेवाओं से जुड़े विभागों में करियर बनाना चाहते हैं।
