बीएसएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए मौका
BSNL JTO Recruitment 2026 : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
- Written By: हितेश तिवारी
भारत संचार निगम लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
BSNL Jobs 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 100 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी और सबसे अधिक पद कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल सर्किल में उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जून 2026 से बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
BSNL ने JTO के 100 पदों पर भर्ती निकाली
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बी.ई./बी.टेक अथवा समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है। टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा के अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
UP Excise Constable Recruitment: यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
NEET-UG परीक्षा में सुधार के लिए मिले 101 सुझाव, शिक्षा मंत्रालय कर रहा समीक्षा
IIM मुंबई में नौकरी का सुनहरा मौका, 45 हजार सैलरी के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती शुरू, जानें क्या है शर्तें
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2000 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
ये खबर भी पढ़ें : NEET Paper Leak पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA को फटकारा, पूछा- कैसे हुई गड़बड़ी, जिम्मेदारी तय होनी जरूरी
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अवसर
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में इंजीनियरिंग विषयों के साथ-साथ जनरल एबिलिटी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 120 प्रश्नों की परीक्षा 480 अंकों की होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16,400 रुपये से 40,500 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें विभिन्न सरकारी नौकरी में मिलने वाले भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंतिम रूप से फॉर्म जमा कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा। BSNL की यह भर्ती टेलीकॉम सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।
