गुजरात में 11,000 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती, TET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Gujarat Teacher Recruitment 2026 : गुजरात में 11,000 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान, TET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 24 अप्रैल तक ऑनलाइन रखी गई है।
- Written By: हितेश तिवारी
गुजरात में 11,000 शिक्षक पदों पर भर्ती का बड़ा मौका। (इमेज सोर्स - गूगल इमेज)
Gujarat Government Teacher Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुजरात सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों के लगभग 11,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। इस भर्ती अभियान से न सिर्फ हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी।
गुजरात में निकली 11,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती
यह भर्ती गुजरात शिक्षा विभाग द्वारा जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के माध्यम से की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुल 11,000 पदों में से करीब 5,000 पद पहले से खाली थे, जबकि 6,000 नए पदों को वर्ष 2026 के लिए स्वीकृति दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
रायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
जनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
Quad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
यह नियुक्तियां मुख्य रूप से गुजराती माध्यम के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए होंगी। इससे राज्य के प्राथमिक शिक्षा स्तर को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : AI के दौर में बदल रही नौकरियां, 86% भारतीय कर्मचारी झेल रहे बदलाव- फिर भी सबसे आगे अपस्किलिंग में
आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 24 अप्रैल तक
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का Teacher Eligibility Test (TET-1) पास होना अनिवार्य है। खास बात यह है कि जो छात्र Diploma in Elementary Education (DElEd) के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जो 15 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, ट्रांसफर चाहने वाले वर्तमान शिक्षक 21 से 23 अप्रैल के बीच आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी और अभ्यर्थियों को उनके अंकों के अनुसार जिले आवंटित किए जाएंगे।
