-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Gpsc Recruitment 2024 Job For State Tax Inspector In Gujarat With Lacs Of Salary
गुजरात में टैक्स इंस्पेक्टर की निकली बंपर भर्ती, 1 लाख सैलरी पाने का मौका, जल्दी करें अप्लाई
- Written By: प्रिया जैस
गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के लिए खाली पदों के लिए भर्ती आवेदन निकाले है जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है जो जल्द ही आनेवाली है। तो यहां जान लिजिए कैसे और कहां आवेदन करना है।

स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर नौकरी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के लिए खाली पदों के लिए भर्ती आवेदन निकाले है जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख जल्द ही आनेवाली है।
इसलिए इस पद के लिए इच्छुक जो उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य है और आवेदन करना चाहते है तो जान लिजिए पद से जुड़ी जरूरी जानकारी और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया और जल्द से जल्द आवेदन करें।
आवेदन की अंतिम तारीख
जीपीएससी के स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन 12 अगस्त से शुरू हो चुके है और यह फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2024 है। इस पद पर आवेदन करने के लिए इस समय सीमा के अंदर अप्लाई करें।
सम्बंधित ख़बरें
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
विंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
इंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
नासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
कैसे भरना है फॉर्म
जीपीएससी के स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन सिर्फ ऑनलाइन किया जा सकता है। फॉर्म भरने के लिए आपको गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in. पर जाए। यहां आपको आवेदन के साथ ही इस पद से जुड़ी सारी जानकारी भी मिल जाएहगी।
यह भी पढ़ें- UP NEET Counselling 2024: काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
आवेदन के लिए पात्रता
इस पद के लिए ये जरूरी है कि आपने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीय या संस्थान से बैचलर डिग्री ली हो। इसके अलावा आवेदकों को गुजराती और हिंदी भाषा की जानकारी होना आवश्यक है। इस पद के लिए आवेदन के लिए आपकी आयु 20 से 35 साल होनी चाहिए। बता दें कि, इस आवेदन के लिए आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
सेलेक्शन कैसे होगा
जीपीएससी के टैक्स इंस्पेक्टर पदों पर चुने जाने के लिए आवेदकों को कई लेवल पर परीक्षा देनी होगी। इसमें प्री और मेन्स की कुल 400 अंकों की परीक्षा होगी। प्री परीक्षा एक स्क्रीनिंग टेस्ट होगा जो कुल 200 अंकों का रहेगा। इसमें मेंस की परीक्षा भी 200 अंकों की रहेगी। इस आवेदन के जरिए कुल 300 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र MPSC प्रीलिम्स एग्जाम छात्र आंदोलन के बाद पोस्टपोन, जानें पूरी डिटेल
सैलरी कितनी मिलेगी
इस पद के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की पहले पांच साल हर महीनें की तनख्वाह 49600 रुपये रहेगी। अगर इस नौकरी के लिए पे स्केल की बात करें तो इसका पे स्केल 39900 से लेकर 126600 तक है।
कैसे करें आवेदन
- यहां आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर रिक्रूटमेंट 2024 नाम का लिंक पर क्लिक करें।
- इस लिंक के बाद खुले एप्लीकेशन फॉर्म पर पूछी गई अपनी सारी सही जानकारी भरें।
- अपनी जानकारी के साथ पूछे गए संबंधित डॉक्यूमेंटस अपलोड कर फॉर्म जमां कर दें।
- फॉर्म जमा होने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लें और इससे जुड़ी अपडेट्स के लिए वेबसाइट विजिट करते रहिए।
Gpsc recruitment 2024 job for state tax inspector in gujarat with lacs of salary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM










