-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Mpsc Exam 2024 Postponed Maharashtra
महाराष्ट्र MPSC प्रीलिम्स एग्जाम छात्र आंदोलन के बाद पोस्टपोन, जानें पूरी डिटेल
- Written By: राहुल गोस्वामी
महाराष्ट्र MPSC प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। आज आयोग ने बैठक की जिसमें 25 अगस्त को निर्धारित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और परीक्षा की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

(डिज़ाइन फोटो)
पुणे: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने आज गुरुवार को कहा कि आगामी 25 अगस्त को होने वाली महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दी गई है। आज इस बाबत आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा की है।
MPSC ने यह भी कहा कि आगामी दिनों में नयी तारीख की घोषणा की जाएगी। आयोग द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा की तैयारी कर रहे कई अभ्यर्थी बीते मंगलवार रात से ही पुणे में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग कर रहे हैं क्योंकि उसी दिन लिपिक पदों के लिए भारतीय बैंकिंग कार्मिक चयन (IBPS) परीक्षा भी है।
आज MPSC ने ‘X’पर एक पोस्ट में कहा, “आज एक बैठक में, महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की नयी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।”
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा
वाशिम में MPSC परीक्षाओं को ऑफलाइन रखने की मांग, तकनीकी सुविधाएं पहले उपलब्ध कराने पर जोर
MPSC ऑनलाइन परीक्षा पर छात्रों से चर्चा के बाद ही हो फैसला, अफवाह फैलाने वाले कोचिंग सेंटर्स को CM की चेतावनी
अमरावती में MPSC संयुक्त पूर्व परीक्षा संपन्न, 11,408 अभ्यर्थी हुए शामिल, प्रशासन ने जताई संतुष्टि
आज रोजी आयोजित आयोगाच्या बैठकीमध्ये रविवार, दि. 25 ऑगस्ट 2024 रोजी नियोजित महाराष्ट्र राजपत्रित नागरी सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा 2024 पुढे ढकलण्याचा निर्णय घेण्यात आला. परीक्षेचा दिनांक लवकरात लवकर जाहिर करण्यात येईल. @MahaDGIPR @CMOMaharashtra https://t.co/uLEWi1xBoE — Maharashtra Public Service Commission (@mpsc_office) August 22, 2024
हालांकि, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी इस घोषणा से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे कृषि विभाग से 258 पदों को एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के दायरे में शामिल करने की अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
यह पढ़ें – अब फ्री में करें किसी भी बड़ी परीक्षा की तैयारी, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया ‘साथी’ पोर्टल
यह भी बता दें कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) नियत समय में नए महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड भी जल्द जारी कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को बीच-बीच में चेक करते रहना है।
यह पढ़ें – यूपी में मुख्यमंत्री टूरिजम फेलोशिप के लिए मांगे आवेदन, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख और प्रक्रिया
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो MPSC परीक्षा 2024 में इस बार दो पेपर शामिल हैं, जो एक क्वालीफाइंग राउंड है। इसके बाद फिर 6 पेपर वाली मुख्य परीक्षा होगी। प्रीलिम्स परीक्षा 200 अंकों की है, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ ही होगी। उम्मीदवारों से जो भी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होंगे, वे मेंन्स परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे।
Mpsc exam 2024 postponed maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














