Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Govt Jobs 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट्स तक के लिए सुनहरा मौका! रेल्वे 5 विभागों में 12,000+ सरकारी भर्तियां

Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। रेलवे, IOCL, बैंक ऑफ इंडिया, UPSSSC और AVNL में 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 19, 2026 | 10:52 AM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

12000 Plus Government Jobs Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह हफ्ता शानदार अवसर लेकर आया है। रेलवे, इंडियन ऑयल, बैंक ऑफ इंडिया, UPSSSC और आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने मिलकर 12 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन वैकेंसी की खास बात यह है कि इनमें 10वीं पास, 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स सभी के लिए मौके हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इन भर्तियों की आखिरी तारीख से पहले आवेदन करना न भूलें।

रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

अगर आपने 10वीं के साथ ITI किया है और रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है। रेलवे ने 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे की विभिन्न कार्यशालाओं, मंडलों और इकाइयों में ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 से शुरू होंगे।

इंडियन ऑयल में बिना परीक्षा नौकरी का मौका

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लिए 1,450 ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

RITES Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के 24 पदों पर भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी का मौका

OPSC में वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के 436 पदों पर भर्ती, ₹56,100 शुरुआती वेतन; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

SPMCIL में यंग प्रोफेशनल की भर्ती, लीगल, फाइनेंस, टेक्निकल और साइबर सिक्योरिटी पदों पर मौका; जानें योग्यता

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1,829 पद

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1,829 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास PET-2025 स्कोरकार्ड और B.Com या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर बनने का मौका

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर और क्रेडिट प्रोफेशनल के 779 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AVNL में 1,213 पदों पर बंपर भर्ती

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने 1,213 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में जूनियर टेक्नीशियन से लेकर सीनियर ऑफिसर और कंसल्टेंट स्तर तक कई पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 है।

यह भी पढ़ें NEET UG 2026: बढ़ गई मेडिकल सीटों की रेस, कटऑफ में भारी उछाल; जानें किस कैटेगरी को कितने अंक चाहिए

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो मौका न गंवाएं

अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए कई बेहतरीन अवसर लेकर आया है। अलग-अलग विभागों में निकली इन भर्तियों में योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें, ताकि पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी स्पष्ट हो सके।

Government jobs 2026 railway iocl bank upsssc avnl recruitment 12000 vacancies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 10:52 AM

Topics:  

  • Career News
  • Government Job

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.