सरकारी नौकरी! गृह विभाग में निकली भर्तियां अप्लाई करने के लिए बचा है एक दिन
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक खास खबर है। जी हां जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी
File Photo
आपको बता दें कि (Chowkidar Recruitment 2022) जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में चौकीदार के पदों के लिए भर्तियां निकली है। ऐसे में अब आवेदन करने की आखिरी तारीख कल है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे East Singhbhum की आधिकारिक वेबसाइट jamshedpur.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते है पूरी जानकारी..
आपको बता दें कि इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jamshedpur.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (Chowkidar Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती (Chowkidar Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 284 पदों को भरा जाएगा।
रिक्ति पदों का विवरण
आपको बता दें कि कुल पदों की संख्या- 284
सम्बंधित ख़बरें
UP Govt Job Alert: यूपी में बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
देशभर के एम्स समेत 26 सरकारी हॉस्पिटलों में निकली बंपर भर्ती, 2500+ पदों पर मिलेगी नौकरी
UPSSSC ने जारी किया लेखपाल परीक्षा 2026 का रिजल्ट, कटऑफ लिस्ट भी किया रिलीज, जानें अब होगा मेन्स एग्जाम
रेलवे ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की डेट शीट, जानें कहां और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। ऐसे में 10वीं पास युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है।
परीक्षा शुल्क
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क: रु. 200/-
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क: रु. 100/-
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
यूआर के लिए अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष
बीसी / ओबीसी के लिए अधिकतम आयु सीमा: 37 वर्ष
महिला के लिए अधिकतम आयु सीमा: 38 वर्ष
एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष
