UP Govt Job Alert: यूपी में बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। जानें कितने पद भरे जाएंगे और कौन कर सकता है अप्लाई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सिंचाई विभाग (Image- Social Media)
UP Government Job: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश लघु सिंचाई विभाग में 400 से अधिक पद भरे जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। यह भर्ती विज्ञापन 04-परीक्षा/2026 के तहत जारी किया गया है और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति स्थायी होगी।
कुल पद और आरक्षण
कुल 402 पद भरे जाएंगे, जिनमें श्रेणीवार पद इस प्रकार हैं-
सम्बंधित ख़बरें
CM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल
‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
उत्तराखंड में फिर बड़े बवाल की आहट! पंजाब से कूच कर गया सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था, हाई अलर्ट पर पुलिस
रेलवे में खिलाड़ियों के लिए नौकरी का मौका, RCF कपूरथला में स्पोर्ट्स कोटा से 23 पदों पर भर्ती
अनारक्षित (UR) – 163
अनुसूचित जाति (SC) – 82
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 107
अनुसूचित जनजाति (ST) – 10
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 40
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 15 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 05 मई 2026
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-02 वेतनमान के तहत लगभग 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है।
शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है-
- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से हाईस्कूल (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास।
- राजकीय प्राविधिक केंद्र या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, लाल डिग्गी पार्क गोरखपुर से नलकूप मैकेनिक कोर्स का प्रमाण पत्र।
- या मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन या टर्नर ट्रेड में कम से कम 2 वर्ष का आईटीआई सर्टिफिकेट।
- या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी 3 वर्ष का राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र।
- इसके अलावा उम्मीदवार ने UPSSSC प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 में भाग लिया होना चाहिए। इसी के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।)
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- Applicant Authentication / Login Through PET Registration Number विकल्प पर क्लिक करें।
- PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगइन करें और OTP के जरिए सत्यापन करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षिक योग्यता भरें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें- UP पुलिस दरोगा परीक्षा में पंडित शब्द पर मचा बवाल, कौन तैयार करता है इसके सवाल? जानें पूरा प्रॉसेस
परीक्षा पैटर्न
मुख्य परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से ये विषय शामिल होंगे-
- आधारभूत सुरक्षा परिचय
- विद्युत की मौलिक अवधारणाएं
- इंजीनियरिंग धातु और पदार्थ विज्ञान
- इकाई प्रणाली, द्रव्यमान, भार और घनत्व
- चाल, वेग, कार्य, शक्ति और ऊर्जा
- ऊष्मा और तापमान
- बल और चक्रीय गति
- कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी
- उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान
- अंतिम चयन मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा।
