DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
DU Jobs Vacancy : दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, ऑफिस असिस्टेंट और कंप्यूटर लैब असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार से 1 लाख रुपये तक मासिक वेतन।
- Written By: हितेश तिवारी
दिल्ली विश्वविधालय (फोटो - गूगल इमेज)
Delhi University Jobs Recruitment : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। विश्वविद्यालय ने ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, ऑफिस असिस्टेंट और कंप्यूटर लैब असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर नियुक्तियां अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएंगी और चयनित उम्मीदवारों को तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 25 जून 2026 रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली
भर्ती अभियान के तहत ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, ऑफिस असिस्टेंट और कंप्यूटर लैब असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर पद के लिए उम्मीदवार के पास बीई, बीटेक या एमसीए की डिग्री के साथ कम से कम 8 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए बीसीए या बीएससी डिग्री और न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका
ESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
PRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
NTA Recruitment: बड़े बदलावों के बीच NTA ने निकाली जनरल मैनेजर और यंग प्रोफेशनल की भर्ती, जानें पूरी डिटेल
वहीं कंप्यूटर लैब असिस्टेंट पद के लिए बीसीए, बीएससी या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ कम से कम 3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग योग्यता और अनुभव निर्धारित किए गए हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पात्रता की जांच करने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें : DSSSB Jobs Recruitment: 1979 पदों पर भर्ती, 10वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के लिए मौका
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को भरना होगा गूगल फॉर्म
वेतन की बात करें तो ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर पद के लिए 1 लाख रुपये प्रतिमाह, ऑफिस असिस्टेंट के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह और कंप्यूटर लैब असिस्टेंट के लिए 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्रों की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ईमेल या फोन के माध्यम से इंटरव्यू की सूचना दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित गूगल फॉर्म भरना होगा और इसके साथ अपना अपडेटेड रिज्यूमे तथा आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।
