दिल्ली WCD में निकली बंपर भर्तियां, 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को मौका, 26 जून तक करें आवेदन
Delhi WCD Recruitment 2026 : दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग (फोटो - गूगल इमेज)
Mission Vatsalya Jobs : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने शानदार अवसर प्रदान किया है। विभाग ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर और एलएलबी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिलेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 26 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी नियुक्तियां एक वर्ष के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएंगी। भर्ती के अंतर्गत प्रोग्राम ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर, प्रोटेक्शन ऑफिसर, लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर, काउंसलर, सोशल वर्कर, अकाउंटेंट, डेटा एनालिस्ट, डेटा एंट्री ऑपरेटर और आउटरीच वर्कर सहित कई पदों को भरा जाएगा।
दिल्ली WCD ने कई पदों पर निकाली भर्ती
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। कुछ पदों पर सोशल वर्क, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी या संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री जरूरी है, जबकि कई पदों के लिए ग्रेजुएशन या 12वीं पास योग्यता भी पर्याप्त है। डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार के 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला: अब पवित्र पोर्टल से होगी तैनाती, पुराने शिक्षकों को राहत
IGNOU के छात्रों की चमकेगी किस्मत, 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
इसके अलावा कंप्यूटर डिप्लोमा, 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव भी आवश्यक है। वहीं आउटरीच वर्कर पद के लिए 12वीं पास होने के साथ कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स को प्राथमिकता दी जाएगी। विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 35 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है और कई पदों पर संबंधित क्षेत्र का अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है।
ये खबर भी पढ़ें : UP Police Constable Admit Card 2026 Released: 32,000 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए डाउनलोड करें हॉल टिकट
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 22,411 रुपये से लेकर 44,023 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन लिंक खोलें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें, मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है।
