दिल्ली में IPHL भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 116 पदों पर आवेदन का मौका
Delhi IPHL Recruitment 2026 : दिल्ली में IPHL भर्ती 2026 के तहत 116 पदों पर आवेदन शुरू, 17 अप्रैल अंतिम तिथि। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
दिल्ली में 116 हेल्थ सेक्टर पदों पर भर्ती का मौका। (इमेज सोर्स - गूगल इमेज)
Delhi Lab Technician Vacancy : सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने IPHL भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत की जा रही है, जिसके अंतर्गत कुल 116 पदों पर संविदा आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इन पदों में लैब टेक्नीशियन, पैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और बायोकेमिस्ट जैसे महत्वपूर्ण रोल शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली की लैब सेवाओं के लिए 116 पदों पर निकली भर्ती
इस भर्ती का उद्देश्य Delhi के विभिन्न लैब और स्वास्थ्य केंद्रों में जांच सुविधाओं को मजबूत करना है। पदों का विवरण देखें तो पैथोलॉजिस्ट के 4, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 5, बायोकेमिस्ट के 7 और लैब टेक्नीशियन के 100 पद शामिल हैं। इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर हेल्थ सर्विसेज को गति मिलेगी और मरीजों को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Drishyam 3 BO Day 5: Mohanlal की दृश्यम-3 ने मचाया बवाल…5वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई शामिल
India Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
Gadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
मुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो पैथोलॉजिस्ट और बायोकेमिस्ट के लिए MBBS के साथ संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा और पंजीकरण जरूरी है। माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद के लिए PhD, MSc या MD (Microbiology) के साथ अनुभव अनिवार्य है, जबकि लैब टेक्नीशियन के लिए B.Sc (Medical Lab Technology) या संबंधित डिप्लोमा और अनुभव मांगा गया है।
ये खबर भी पढ़ें : गुजरात में 11,000 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती, TET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
आयु सीमा पैथोलॉजिस्ट और बायोकेमिस्ट के लिए 45 वर्ष, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के लिए भी 45 वर्ष और लैब टेक्नीशियन के लिए 25 वर्ष तय की गई है। वेतनमान 30,240 रुपये से लेकर 85,050 रुपये प्रतिमाह तक है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जहां उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
