नर्सिंग इंटर्न्स के लिए खुशखबरी, स्टाइपेंड 2630 गुना बढ़ा, दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला
Delhi government's decision : दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने नर्सिंग इंटर्न्स के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में 2630 गुना की बढ़ोत्तरी की गई है।
- Written By: पूजा सिंह
Updated On:
Aug 19, 2025 | 07:56 PM
रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री दिल्ली (सौजन्य सोशल मीडिया)
Increase In Stipend Of Nursing Interns: मंगलवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें दिल्ली सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के लिए एक राहत देने वाला फैसला लिया है। दिल्ली कैबिनेट ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड को 500 रुपए से बढ़ाकर 13,150 रुपए प्रति महीना कर दिया है।
इस फैसले से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे 180 नर्सिंग इंटर्न्स को सीधा फायदा मिलेगा। पहले इन इंटर्न्स को सिर्फ 500 रुपए महीना मिलता था, जो काफी कम था। साल 2022 में ही केंद्र सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड को बढ़ाने का फैसला लिया था। लेकिन, दिल्ली में यह फैसला अब तक लागू नहीं किया गया था।
आज की कैबिनेट बैठक में दिल्ली सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड को ₹500 से बढ़ाकर ₹13,150 कर दिया है, यह 26 गुना अभूतपूर्व बढ़ोतरी है। यह सिर्फ़ आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि उन नर्सिंग इंटर्न्स की निष्ठा, त्याग और सेवा का सम्मान है, जो दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था के मज़बूत… pic.twitter.com/A6UHKxTcII — CMO Delhi (@CMODelhi) August 19, 2025
नर्सिंग इंटर्न्स का इंतजार हुआ खत्म
नर्सिंग इंटर्न्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। अब जाकर दिल्ली सरकार ने इसे मंजूरी दी है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में इंटर्न के रूप में सेवाएं दे रहीं नर्सिंग छात्रों को बहुत कम स्टाइपेंड मिल रहा था, लेकिन अब 13,150 रुपए महीना मिलने से उन्हें काफी मदद मिलेगी। दिल्ली में फिलहाल 180 नर्सिंग इंटर्न काम कर रहे हैं। इन सभी को अब बढ़ा हुआ स्टाइपेंड मिलेगा। इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा और पढ़ाई के साथ-साथ जीवनयापन में भी आसानी होगी।
दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला
दिल्ली सरकार के इस फैसले को स्वास्थ्य और नर्सिंग क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। लंबे समय से इंटर्न नर्सिंग स्टाफ कम स्टाइपेंड की वजह से परेशान थे। इस बढ़ोतरी से उन्हें अब सम्मानजनक आर्थिक मदद मिल सकेगी। गौरतलब है कि नर्सिंग इंटर्न्स अस्पतालों में डॉक्टरों और वरिष्ठ नर्सों की मदद करते हैं। मरीजों की देखभाल से लेकर दवाइयां देने और जरूरी मेडिकल कार्यों में भी उनकी भूमिका अहम होती है।
यह भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चाएं तेज, BJP के कद्दावर नेता से मिले पावर स्टार पवन सिंह
पीएम मोदी ने किया था ऐलान
बता दें कि 15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी ने कहा था कि प्राइवेट सेक्टर में पहली बार जॉब पाने वाले युवाओं को केंद्र सरकार की तरफ से ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत 15,000 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के जरिए देश के करीब 3.5 करोड़ युवाओं को फायदा होगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में हरियाली का महाअभियान, अमित शाह करेंगे 70 लाख पौधरोपण मिशन का शुभारंभ
केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा कल्चरल सेंटर, VVIP मेहमानों के लिए होगी विशेष व्यवस्था; जानें क्या है पूरा प्लान
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
कौन है नितिन नवीन? CM रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से कराया परिचय, बोली- अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका
Delhi cabinets big decision stipend of nursing interns increased from rs 500 to rs 13150 per month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 19, 2025 | 06:41 PM
