CURAJ Recruitment 2026: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी

CURAJ Vacancy 2026 : राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें जूनियर इंजीनियर, एलडीसी, किचन अटेंडेंट और लैबोरेटरी अटेंडेंट के पद शामिल हैं।
CURAJ has invited applications for multiple non-teaching posts for candidates.
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Central University of Rajasthan Recruitment : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान (CURAJ) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर (सिविल), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), किचन अटेंडेंट और लैबोरेटरी अटेंडेंट के पद शामिल हैं।

इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट curaj.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है। इसके बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जरूरी दस्तावेजों के साथ भेजनी होगी, जो 28 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय पहुंच जानी चाहिए।

CURAJ में विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती

पदों के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम पांच साल का अनुभव जरूरी है। एलडीसी पद के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन, अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

किचन अटेंडेंट के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं लैबोरेटरी अटेंडेंट के लिए साइंस विषय के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो जूनियर इंजीनियर के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष और बाकी तीन पदों के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित है।

10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी

आवेदन शुल्क भी पद और वर्ग के अनुसार अलग है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 1,500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं संविदा आधार पर होने वाली जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू या अन्य निर्धारित प्रक्रिया के जरिए किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट और जरूरी दस्तावेज रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट सेल), सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, NH-08, बंदरसिंदरी, किशनगढ़, जिला-अजमेर, राजस्थान-305818 के पते पर भेजना होगा। कुछ पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारों के लिए हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 तक रखी गई है।

CURAJ has invited applications for multiple non-teaching posts for candidates.
Prasar Bharati Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए दूरदर्शन में नौकरी का मौका, बिना फीस करें आवेदन
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com