Prasar Bharati Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए दूरदर्शन में नौकरी का मौका, बिना फीस करें आवेदन

Doordarshan Jobs : प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र बेंगलुरु के रीजनल न्यूज यूनिट में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार भी सीजी ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Prasar Bharati has invited applications for multiple Doordarshan posts.
प्रसार भारती(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Prasar Bharati Vacancy : प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र बेंगलुरु के रीजनल न्यूज यूनिट के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत वेबसाइट असिस्टेंट, ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट, सीजी ऑपरेटर और एंकर के पदों पर कैजुअल असाइनी के तौर पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

खास बात यह है कि सीजी ऑपरेटर पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं अन्य पदों के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वेबसाइट असिस्टेंट और ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट के लिए उम्र सीमा 21 से 50 वर्ष है, जबकि एंकर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

दूरदर्शन में विभिन्न पदों पर नौकरी का मौका

योग्यता की बात करें तो वेबसाइट असिस्टेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री जरूरी है। जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को भी पात्र माना गया है। ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन के साथ टीवी और रेडियो प्रोडक्शन में डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है।

सीजी ऑपरेटर के लिए 10+2 यानी 12वीं पास होने के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट जरूरी है। एंकर पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ कन्नड़ भाषा की अच्छी जानकारी, बेहतर उच्चारण और आवाज, कैमरा फ्रेंडली व्यक्तित्व और क्षेत्रीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकारी जरूरी है। मीडिया या जर्नलिज्म का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नियमित सरकारी नौकरी का दावा नहीं

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को नियमित मासिक वेतन नहीं मिलेगा, बल्कि असाइनमेंट के आधार पर भुगतान किया जाएगा। वेबसाइट असिस्टेंट और ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट को 1,500 रुपये प्रति दिन प्रति शिफ्ट, सीजी ऑपरेटर को 1,125 रुपये और एंकर को 3,000 रुपये प्रति दिन प्रति शिफ्ट दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को एक महीने में अधिकतम सात असाइनमेंट दिए जाएंगे। इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में दिए गए Annexure-A फॉर्मेट में आवेदन भरकर जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां लगानी होंगी। आवेदन RNU Head, दूरदर्शन केंद्र, बेंगलुरु, कर्नाटक-560006 के पते पर भेजना है और दिए गए ईमेल पर भी जमा करना होगा। आवेदन विज्ञापन जारी होने की तारीख 25 अगस्त 2026 से 15 दिनों के भीतर भेजना होगा। यह भर्ती कैजुअल असाइनी के लिए है और इससे नियमित सरकारी नौकरी का दावा नहीं किया जा सकेगा।

Prasar Bharati has invited applications for multiple Doordarshan posts.
SBI PO Result 2026: 1500 पदों वाली भर्ती का प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 12 सितंबर को संभावित मेन्स परीक्षा
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com