कोल्हापुर कोर्ट परिसर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 खूंखार शार्पशूटर गिरफ्तार, पुणे से राजस्थान तक था खौफ

Lawrence Bishnoi Gang Members Arrested: कोल्हापुर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात सरगनों शामलाल पुनिया और श्रीराम मांजु को कोर्ट परिसर से फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
Lawrence Bishnoi Gang Members Arrested In Kolhapur
कोल्हापुर कोर्ट परिसर से गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शार्पशूटरसोर्स: IANS
Published on
Updated on

Lawrence Bishnoi Gang Members Arrested In Kolhapur: महाराष्ट्र की कोल्हापुर पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ एक बेहद अहम और बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा (LCB) की सतर्कता के चलते देश के सबसे चर्चित और खतरनाक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मुख्य गुर्गों को धर दबोचा गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शामलाल गोवर्धनराम पुनिया उर्फ बिश्नोई और श्रीराम मांजु उर्फ पाचाराम बिश्नोई के रूप में हुई है। यह पूरी कार्रवाई कोल्हापुर जिला सत्र न्यायालय परिसर के बाहर योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई।

कोल्हापुर पुलिस ने गेट बंद कर दबोचा

राजस्थान और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के साथ साझा किए गए खुफिया इनपुट से खुलासा हुआ था कि ये दोनों शातिर अपराधी लंबे समय से गंभीर अपराधों में फरार चल रहे थे। पुलिस को जैसे ही इनके कोल्हापुर कोर्ट परिसर में मौजूद होने की पुख्ता खबर मिली, कोल्हापुर पुलिस की स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

दोनों आरोपी पार्किंग से बाहर निकलते समय पुलिस को देखकर कार से भागने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने गेट बंद कर उनका रास्ता रोक लिया और दोनों को हिरासत में ले लिया।

Lawrence Bishnoi Gang Members Arrested In Kolhapur
EXPLAINER: चीनी के बाद दूध भी 9 रुपये हुआ महंगा, क्या चाय, मिठाई और पैकेट के दूध के भी बढ़ेंगे दाम?

43 से ज्यादा संगीन मुकदमों में थे वांछित आरोपी

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर 43 से ज्यादा केस दर्ज है। शामलाल पुनिया के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और अवैध हथियार रखने समेत 17 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, श्रीराम मांजु के खिलाफ हत्या का प्रयास, डकैती, बलात्कार, छेड़छाड़, चोरी और सेंधमारी समेत 26 मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए संबंधित पिंपरी-चिंचवड़ और राजस्थान पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मुख्य गुर्गों को पड़कने की कार्रवाई कोल्हापुर पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा के पुलिस निरीक्षक सुशांत चव्हाण और उनकी टीम ने पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के सहयोग से की। पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com