- Hindi News »
- Career »
- Cuet Ug 2025 Nta Says Exams To Be Held From May 8 To June 1
CUET UG 2025: इस दिन से शुरू होगी सीयूईटी यूजी की परीक्षा, तीन शिफ्ट में होगा एग्जाम
- Written By: अर्पित शुक्ला
CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 8 मई से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें विवरण...

स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी-यूजी परीक्षा आठ मई से एक जून तक होगी आयोजित: एनटीए
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को घोषणा की कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) आठ मई से एक जून तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन एक से 22 मार्च तक किया जा सकेगा। एनटीए के अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की तारीखें हालांकि अभी संभावित हैं और विस्तृत कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
परीक्षाएं 13 भाषाओं – अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएंगी। देश में केंद्रीय, राज्य और चुनिंदा निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश को मानकीकृत करने के लिए 2022 में सीयूईटी-यूजी की शुरुआत की गई थी।
क्या है सीयूईटी-यूजी
सीयूईटी-यूजी का उद्देश्य कई प्रवेश परीक्षाओं की जगह एक समान मूल्यांकन मंच प्रदान करना है। यह परीक्षा भाषा कौशल, विशिष्ट विषयों और सामान्य योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन करती है, जो समावेशिता और समान अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है। इसके लिए वर्ष 2024 में लगभग 13.47 लाख उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे, वहीं 2023 में यह संख्या 14.99 लाख थी।
सम्बंधित ख़बरें
CUET UG 2026 Admit Card जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 11 मई से परीक्षा शुरू
NEET UG 2026 पर सख्ती: NMC का बड़ा फैसला 2-3 मई को मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, नकल रोकने के निर्देश
CUET UG 2026 में रजिस्ट्रेशन पर आया बड़ा अपडेट, NTA ने बढ़ाई लास्ट डेट, जानें कब तक भरे जाएंगे फॉर्म?
CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन को लेकर NTA ने दिखाई सख्ती, जारी की नई गाइडलाइन
साथ ही देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में एडमिशन के लिए CUET PG 2025 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 4 लाख 12 हजार छात्र हिस्सा लेंगे, जो 127 विभिन्न विषयों में एडमिशन के लिए परीक्षा देंगे।
तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा
परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक होगी, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक होगी, और तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक होगी। यह शेड्यूल पूरे परीक्षा के दौरान लागू रहेगा।
157 विभिन्न विषयों की होगी परीक्षा
CUET PG 2025 परीक्षा में एडमिशन के लिए 157 विभिन्न विषयों की परीक्षा होगी, जिसमें 41 भाषा शोध पत्र, एमटेक, भारतीय ज्ञान प्रणाली, आचार्य, बौद्ध दर्शन और हिंदू अध्ययन जैसे विषय भी शामिल हैं। इस परीक्षा को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न हो।
एग्जाम के 10 दिन पहले जारी होगा परीक्षा का केंद्र
हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि किस छात्र की परीक्षा किस शहर में होगी। NTA ने यह स्पष्ट किया है कि यह जानकारी छात्रों को परीक्षा से 10 दिन पहले दी जाएगी। साथ ही, छात्रों को सिटी स्लिप डाउनलोड करने का मौका भी दिया जाएगा, जिससे वे अपने एग्जाम सेंटर का पता कर सकेंगे।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
यह परीक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन के विभिन्न कोर्सों में एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण है, और इससे जुड़े सभी छात्रों को समय पर अपनी तैयारी पूरी करने की सलाह दी जाती है। NTA द्वारा जारी की गई परीक्षा तिथियों से छात्रों को अपनी रणनीति बनाने में मदद मिलेगी, और वे परीक्षा की तारीखों के हिसाब से तैयारी कर सकेंगे।
Cuet ug 2025 nta says exams to be held from may 8 to june 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
May 26, 2026 | 09:04 PMImli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 26, 2026 | 08:58 PMसागर कलेक्टरेट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने जलाई रामचरितमानस, आत्मदाह का किया प्रयास; पूछताछ में सामने आई वजह
May 26, 2026 | 08:53 PMअब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली
May 26, 2026 | 08:49 PMRCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
May 26, 2026 | 08:49 PMबेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में धुंआ से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री
May 26, 2026 | 08:47 PMणमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
May 26, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














