- Hindi News »
- Career »
- Cuet Pg 2025 Wait Over Exam City Slip Released Know Your Exam Center Central University Admission College Student Career
CUET PG 2025: इंतजार खत्म! जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप, जानिए कहां होगा आपका परीक्षा केन्द्र
- Written By: सौरभ शर्मा
NTA एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करेगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी। परीक्षाएं 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित होंगी।

फोटो फाइल (सोर्स - सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। यह खबर उन लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की सांस लेकर आई है, जो बेसब्री से अपनी परीक्षा के शहर का इंतजार कर रहे थे। अब आप जान सकते हैं कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी, जिससे आप अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से कर सकते हैं। यह सिटी स्लिप आपको बताएगी कि आपका परीक्षा केंद्र किस शहर में है, ताकि आप समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें।
कैसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड?
सीयूईटी पीजी 2025 की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाना होगा। वहां, आपको “CUET (PG) 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड” का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद, आपको अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। फिर, कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें। आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।
कब होगा एडमिट कार्ड जारी?
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी। एनटीए ने बताया है कि सीयूईटी पीजी 2025 की परीक्षाएं 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होंगी और प्रत्येक शिफ्ट 90 मिनट की होगी। इस परीक्षा में 4,12,024 यूनिक रजिस्टर्ड उम्मीदवार शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
NTA ने सबक नहीं सीखा! NEET-UG परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, CBI-NTA-केंद्र सरकार से मांगा जवाब
ट्रंप के एक बयान से औंधे मुंह गिरा क्रूड ऑयल, आम जनता में जागी राहत की उम्मीद, भारत में खत्म होगी किल्लत!
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
यह परीक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन के विभिन्न कोर्सों में एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण होती है, और इससे जुड़े सभी छात्रों को समय पर अपनी तैयारी पूरी कर ले ताकि किसी तरह की कोई भूल का बाद में सामना न करना पडे़। NTA द्वारा जारी की गई परीक्षा की सिटी से छात्रों को अपनी रणनीति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, और वे परीक्षा की नियत तारीखों पर पहुंचने के लिए टिकट से लेकर आने जाने की हर प्रकार की व्यवस्था कर सकेंगे। ध्यान दे अभी केवल परीक्षा की नियत तारीख की घोषणा नहीं हुई है, अभी सिर्फ आपकी परीक्षा का शहर की घोषणा कर दी गई है।
Cuet pg 2025 wait over exam city slip released know your exam center central university admission college student career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
May 26, 2026 | 09:04 PMImli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 26, 2026 | 08:58 PMसागर कलेक्टरेट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने जलाई रामचरितमानस, आत्मदाह का किया प्रयास; पूछताछ में सामने आई वजह
May 26, 2026 | 08:53 PMअब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली
May 26, 2026 | 08:49 PMRCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
May 26, 2026 | 08:49 PMबेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में धुंआ से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री
May 26, 2026 | 08:47 PMणमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
May 26, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














