Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: 4500 पदों पर निकली भर्ती, 22 जून तक करें आवेदन

CBI Apprentice Vacancy : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 4500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 13, 2026 | 06:21 PM

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Bank Jobs 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में 4500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं और भविष्य में इस सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 4500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली

अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 31 मई 1998 से पहले और 31 मई 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

रेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव! अब CBT के साथ बढ़ेगा TBT का इस्तेमाल, रेल मंत्री ने दिए नए निर्देश

AIIMS Delhi Recruitment 2026: एम्स में 57 ग्रुप के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

PhD करने वालों के लिए खुशखबरी! हर महीने 1 लाख रुपये तक दे रही हैं ये सरकारी फेलोशिप, जानें पूरी जानकारी

Odisha Free Education Scheme: अब KG से PG तक मुफ्त होगी पढ़ाई, छात्रों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, जिसका संचालन BFSI SSC द्वारा किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षा भी देनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें : रेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव! अब CBT के साथ बढ़ेगा TBT का इस्तेमाल, रेल मंत्री ने दिए नए निर्देश

यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए 944 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग तथा ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 236 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने और करियर की मजबूत शुरुआत करने का बेहतरीन अवसर मानी जा रही है।

Central bank of india apprentice recruitment 2026 4500 vacancies apply online last date 22 june

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 06:21 PM

Topics:  

  • Bank Recruitment
  • Career
  • Career News
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.