CCI Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में 14 पदों पर भर्ती, इंजीनियर से लेकर लॉ और फाइनेंस वालों तक मौका

CCI Vacancy : सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने इंजीनियर, अधिकारी और विश्लेषक समेत 14 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Cement Corporation of India has invited offline applications for 14 contractual posts across engineering.
सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

CCI Engineer Jobs : भारत सरकार के उपक्रम सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCI) ने विभिन्न विभागों में 14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें इंजीनियर, अधिकारी और विश्लेषक स्तर के पद शामिल हैं। भर्ती उत्पादन, मैकेनिकल, खनन, विद्युत, सामग्री प्रबंधन, मार्केटिंग, कानूनी और वित्त एवं लेखा विभागों में की जाएगी।

इन पदों पर नियुक्ति निश्चित अवधि के संविदा आधार पर होगी और कुछ पदों में बैकलॉग रिक्तियां भी शामिल हैं। योग्य उम्मीदवारों को आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से डाक द्वारा भेजना होगा। आवेदन पत्र 15 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक सीसीआई के नई दिल्ली कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।

CCI ने 14 संविदा पदों पर भर्ती निकाली

उत्पादन, मैकेनिकल और विद्युत से जुड़े पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा या मान्य AMIE योग्यता मांगी गई है। माइनिंग पद के लिए माइनिंग या संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री/AMIE के साथ प्रथम या द्वितीय श्रेणी का मैनेजर योग्यता प्रमाणपत्र जरूरी है। सामग्री प्रबंधन पद के लिए इंजीनियरिंग डिग्री के अलावा मटेरियल मैनेजमेंट, सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स आदि में पीजी डिग्री/डिप्लोमा, MBA या PGDM जैसी योग्यता मान्य है।

मार्केटिंग पद के लिए इंजीनियरिंग डिग्री या MBA/PGDM के साथ संबंधित अनुभव मांगा गया है। कानूनी पद के लिए लॉ में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री और संबंधित क्षेत्र का अनुभव जरूरी है, जबकि वित्त एवं लेखा पद के लिए CA इंटर, ICWA इंटर या दो वर्षीय फुल-टाइम MBA फाइनेंस की योग्यता निर्धारित है। कुछ पदों पर डिप्लोमा या अन्य योग्यता रखने वालों के लिए अतिरिक्त अनुभव भी जरूरी है।

उम्मीदवार 15 सितंबर तक ऑफलाइन आवेदन करें

सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों को 100 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क CCI के नाम से नई दिल्ली में देय डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा करना होगा। SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को CCI की वेबसाइट के करियर सेक्शन से फॉर्म डाउनलोड कर सही जानकारी भरनी होगी और शैक्षणिक योग्यता, अनुभव समेत जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

इसके बाद आवेदन को साधारण डाक से प्रमुख, मानव संसाधन विभाग, सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पोस्ट बॉक्स नंबर 3061, लोधी रोड डाकघर, नई दिल्ली-110003 के पते पर भेजना होगा। चयन के लिए आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद इंटरव्यू लिया जा सकता है। अधिक आवेदन होने पर लिखित परीक्षा या ग्रुप डिस्कशन भी कराया जा सकता है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।

Cement Corporation of India has invited offline applications for 14 contractual posts across engineering.
RRB JE Vacancy 2026: रेलवे JE भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगा चयन; जानें योग्यता और तारीख
Navbharat Live
navbharatlive.com