NPSC Stenographer Recruitment 2026: स्टेनोग्राफर के 27 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए मौका, ₹91 हजार तक वेतन

NPSC Vacancy : नागालैंड लोक सेवा आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 27 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 21 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, फीस और वेतन।
NPSC has announced 27 Stenographer Grade-III vacancies.
नागालैंड लोक सेवा आयोग(फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

NPSC Jobs : नागालैंड लोक सेवा आयोग (NPSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 27 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती नागालैंड सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएगी। पात्र उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।

OTR यानी वन-टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा 21 अगस्त की दोपहर से 2 सितंबर की दोपहर तक उपलब्ध रहेगी, जबकि स्टेनोग्राफर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 की दोपहर निर्धारित की गई है।

परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। आयोग बाद में अपनी वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी जारी करेगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 के तहत 28,700 से 91,300 रुपये तक वेतन मिलेगा।

NPSC ने 27 पदों पर भर्ती निकाली

स्टेनोग्राफर ग्रेड-III पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर चलाने में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार के पास एक साल का शॉर्टहैंड कोर्स भी होना जरूरी है और शॉर्टहैंड में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट की गति निर्धारित की गई है।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी होगी। NPSC भर्ती के लिए OTR शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन उम्मीदवारों को 300 रुपये परीक्षा शुल्क और 25 रुपये सुविधा शुल्क देना होगा। लागू होने पर भुगतान गेटवे शुल्क अलग से देना पड़ सकता है।

उम्मीदवार 21 अगस्त से आवेदन करें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NPSC की आधिकारिक वेबसाइट services.nagaland.gov.in पर जाकर पहले OTR पूरा करना होगा। इसके बाद स्टेनोग्राफर ग्रेड-III भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

सरकारी कर्मचारी आवेदन के साथ NOC यानी अनापत्ति प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन जमा करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें और परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए NPSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

NPSC has announced 27 Stenographer Grade-III vacancies.
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में 92.10 लाख अपात्र बाहर, 4.50 लाख सरकारी कर्मचारी भी शामिल
Navbharat Live
navbharatlive.com