बिहार में हॉस्टल मैनेजर बनने का सुनहरा अवसर, 10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
Bihar Vacancy: बिहार में सरकारी नौकरी करने का शानदार अवसर है जहां कई भर्तियां निकाली जा रही हैं। तकनीकी सेवा आयोग द्वारा हॉस्टल मैनेजर के कुल 91 पदों पर योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
- Written By: प्रीति शर्मा
बिहार हॉस्टल मैनेजर भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
BTSC Hostel Manager Recruitment 2025: बिहार में किसी भी वैकेंसी का इंतजार रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से हॉस्टल मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन 10 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हॉस्टल मैनेजर के कुल 92 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जिसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 37 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कुल 9 पद, एससी के लिए 3 पद, एसटी के लिए 1 पद और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 17 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 11 और पिछडे वर्ग की महिलाओं के लिए 3 पद आरक्षित किए गए हैं।
हॉस्टल मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आतिथ्य एवं होटल प्रशासन में बीएससी की डिग्री प्राप्त हो। या उम्मीदवारों के पास होटल मैनेजमेंट में स्नातक या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला: अब पवित्र पोर्टल से होगी तैनाती, पुराने शिक्षकों को राहत
IGNOU के छात्रों की चमकेगी किस्मत, 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
यह भी पढ़ें:- मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में 10 वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन, इन पदों पर निकली भर्ती
कितनी होनी चाहिए आयु सीमा
हॉस्टल मैनेजर पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2025 के अनुसार 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, सामान्य महिला, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी और होटल मैनेजमेंट आदि विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे जो बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद पंजीकरण संख्या के जरिए लॉगिन करें। साथ ही मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
