BPSC Auditor Result 2026: अंकेक्षक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1,248 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल

BPSC Auditor Mains : बिहार लोक सेवा आयोग ने पंचायती राज विभाग के तहत आयोजित अंकेक्षक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 1,248 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं।
BPSC has announced the Auditor Prelims Result 2026, with 1,248 out of 10,856 candidates.
बिहार लोक सेवा आयोग(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग के तहत आयोजित अंकेक्षक (Auditor) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में कुल 10,856 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 1,248 अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।

अंकेक्षक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी

श्रेणीवार देखें तो मुख्य परीक्षा के लिए अनारक्षित वर्ग के 702, ईडब्ल्यूएस के 138, एससी के 148, ओबीसी के 105, बीसी के 105 और बीसी महिला वर्ग के 39 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इस तरह कुल सफल अभ्यर्थियों की संख्या 1,248 है। आयोग ने रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 92 अंक और सामान्य महिला के लिए 85 अंक रही। ईडब्ल्यूएस वर्ग में पुरुष उम्मीदवारों की कटऑफ 88 और महिला उम्मीदवारों की 81 अंक रही। वहीं एससी के लिए 78 और एससी महिला के लिए 66 अंक कटऑफ निर्धारित की गई है।

1,248 मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए

इसके अलावा एसटी वर्ग की कटऑफ 72, ईबीसी की 89, ईबीसी महिला की 82, बीसी की 90, बीसी महिला की 83 और बीसीएल की 81 अंक रही। उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और संबंधित रिजल्ट लिंक खोलें। इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके परिणाम चेक करें।

जिन उम्मीदवारों का नाम सफल अभ्यर्थियों की सूची में है, उन्हें मुख्य परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। भर्ती के अगले चरण और परीक्षा से संबंधित निर्देश आयोग की ओर से जारी किए जाएंगे।

BPSC has announced the Auditor Prelims Result 2026, with 1,248 out of 10,856 candidates.
Kerala High Court Vacancy: हाईकोर्ट में माली के 5 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के साथ ये योग्यता जरूरी
Navbharat Live
navbharatlive.com