UPPSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परिणाम, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 4936 अभ्यर्थी

UPPSC Assistant Professor Result: UPPSC ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 के आठ विषयों का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी किया है। कुल 4936 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: 4,936 Candidates Qualify for Main Exam in Eight Subjects
परीक्षा परिणाम(सांकेतिक फोटो)
Updated on

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) भर्ती परीक्षा-2025 के तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आठ विषयों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इन विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 4936 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए सफल घोषित किया गया है। इससे पहले भर्ती के 28 विषयों में से 20 विषयों के परिणाम जारी किए जा चुके हैं।

आठ विषयों का परिणाम जारी

यूपीपीएससी की ओर से जारी परिणाम में वनस्पति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत गायन (वोकल), संगीत वादन-तबला, समाजशास्त्र और सांख्यिकी विषय शामिल हैं। इन विषयों में रिक्त पदों के मुकाबले सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

राजनीति विज्ञान में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा

राजनीति विज्ञान विषय में सबसे अधिक अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। इसमें 10,519 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,511 ने प्रारंभिक परीक्षा दी। 57 रिक्त पदों के सापेक्ष 1,063 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

अन्य विषयों का परिणाम

समाजशास्त्र में 6,163 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3,537 परीक्षा में शामिल हुए। 78 रिक्तियों के सापेक्ष 947 अभ्यर्थी सफल हुए। वनस्पति विज्ञान में 5,863 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2,753 परीक्षा में शामिल हुए। 79 रिक्तियों के सापेक्ष 1,166 अभ्यर्थियों को सफलता मिली।

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: 4,936 Candidates Qualify for Main Exam in Eight Subjects
EPFO APFC Recruitment 2026, UPSC में 80 कमिश्नर पदों पर निकली वैकेंसी, 11 सितंबर तक मौका

शारीरिक शिक्षा में 1,819 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,155 परीक्षा में शामिल हुए और 59 रिक्तियों के सापेक्ष 687 अभ्यर्थी सफल हुए। मनोविज्ञान में 1,537 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और 806 परीक्षा में शामिल हुए। 31 रिक्तियों के सापेक्ष 445 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।

संगीत गायन में 658 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 351 उपस्थित हुए और छह रिक्तियों के सापेक्ष 95 अभ्यर्थी सफल हुए। संगीत वादन-तबला में 141 पंजीकृत और 87 उपस्थित अभ्यर्थियों में से चार रिक्तियों के सापेक्ष 47 अभ्यर्थी सफल रहे। सांख्यिकी में 290 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 137 परीक्षा में शामिल हुए और दो रिक्तियों के सापेक्ष 20 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया।

मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

यूपीपीएससी ने मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सफल अभ्यर्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन की प्रति सात सितंबर की शाम पांच बजे तक आयोग में डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा करनी होगी।

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: 4,936 Candidates Qualify for Main Exam in Eight Subjects
IIT JAM 2027: आईआईटी खड़गपुर ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की हर बड़ी अपडेट
Navbharat Live
navbharatlive.com