Kerala High Court Vacancy: हाईकोर्ट में माली के 5 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के साथ ये योग्यता जरूरी

Kerala High Court Recruitment : केरल हाईकोर्ट में माली के 5 पदों पर भर्ती निकली। 10वीं पास उम्मीदवार 24 अगस्त से 26 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Kerala High Court has invited applications for 5 Gardener posts.
केरल हाईकोर्ट(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Kerala High Court Jobs : केरल हाईकोर्ट ने माली (Gardener) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 से 26 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल केरल हाईकोर्ट की निर्धारित भर्ती वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

केरल हाईकोर्ट में माली के 5 पदों पर भर्ती

माली के पद के लिए उम्मीदवार का SSLC यानी 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ बागवानी से संबंधित डिप्लोमा या नर्सरी मैनेजमेंट एवं ऑर्नामेंटल हॉर्टिकल्चर में VHSE, VHSE-कृषि (प्लांट प्रोटेक्शन) या VHSE-कृषि जैसी निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

बागवानी या कृषि क्षेत्र में काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1986 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 2 जनवरी 1981 से 1 जनवरी 2008 और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 जनवरी 1983 से 1 जनवरी 2008 के बीच है।

उम्मीदवार 26 सितंबर 2026 तक आवेदन करें

चयन प्रक्रिया पद के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार होगी। केवल इंटरव्यू होने की स्थिति में कुल 50 अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा और रैंक सूची में जगह बनाने के लिए कम से कम 20 अंक जरूरी होंगे। यदि लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों आयोजित किए जाते हैं, तो लिखित परीक्षा 100 और इंटरव्यू 10 अंकों का होगा।

परीक्षा में बागवानी डिप्लोमा या VHSE पाठ्यक्रम से 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की अवधि 75 मिनट होगी। चयनित उम्मीदवारों को 23,700 से 52,600 रुपये के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले केरल हाईकोर्ट आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फिर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। आवेदन शुल्क लागू होने पर निर्धारित माध्यम से जमा करना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com