बॉम्बे हाई कोर्ट में 2381 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Bombay High Court Recruitment 2025: बॉम्बे हाई कोर्ट में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। स्टेनोग्राफर, क्लर्क, चपरासी, ड्राइवर सहित कई पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है।
- Written By: प्रीति शर्मा
बॉम्बे हाई कोर्ट (सौ. सोशल मीडिया)
Bombay High Court Jobs 2025: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी घोषणा की है। हाई कोर्ट ने क्लर्क, चपरासी, ड्राइवर और स्टेनोग्राफर सहित कुल 2381 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 5 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों पर योग्यता अलग-अलग रखी गई है। क्लर्क पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर टाइपिंग की समझ होनी जरूरी है। वहीं चपरासी पद के लिए मराठी भाषा पढ़ने और लिखने की समझ अनिवार्य है।
बॉम्बे हाई कोर्ट में विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। प्रत्येक चरण में उम्मीदवारों को सफल होकर आगे चरण में जाने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
EIL में इंजीनियरों के लिए नौकरी का मौका, ₹96 हजार तक मिलेगी सैलरी, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ और फिजिकल टेस्ट के लिए कौन हुआ क्वालिफाई
RPSC SI Result 2026 जारी, 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए हुए शॉर्टलिस्ट
बिहार में 24 जून को लगेगा इंटर्नशिप मेला, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक को मिलेगा मौका
आवेदन के लिए योग्यता
ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है साथ ही उम्मीदवार के पास वैध एलएमवी लाइसेंस और कम से कम तीन साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए। स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) के लिए ग्रेजुएशन 80 wpm शॉर्टहैंड स्पीड और 40 wpm टाइपिंग स्पीड मांगी गई है। वहीं स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) के लिए 100 wpm शॉर्टहैंड और 40 wpm टाइपिंग अनिवार्य है। उम्मीदवार इन योग्यता संबंधी विवरणों को नोटिफिकेशन में विस्तार से चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Year Ender 2025: इन कोर्सेज की सबसे ज्यादा बढ़ी डिमांड, इस कारण बने स्टूडेंट्स की पहली पसंद
आयु सीमा
बॉम्बे हाई कोर्ट में विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है। वहीं चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी भी पदों के अनुसार अलग अलग है। क्लर्क को 29200 से 92300 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) के लिए 49100 से 155800 रुपये तक और स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) के लिए 56100 से 177500 रुपये तक वेतन तय किया गया है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं और संबंधित पद के सामने दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स जैसे नाम, पता, कैटेगरी और शैक्षणिक योग्यता आदि।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
