बॉम्बे हाई कोर्ट में कुक के 18 पदों पर भर्ती, 4वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; 10 सितंबर तक मौका

High Court Jobs : बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच में कुक के 18 पदों पर भर्ती निकली है। 4वीं पास उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 तक स्पीड पोस्ट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
Bombay High Court has announced 18 Cook vacancies.
बॉम्बे हाई कोर्ट(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Bombay High Court Vacancy : बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने कुक यानी रसोइया के 18 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा जा सकता है। भरा हुआ आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज 10 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। कुल 18 पदों में से एक पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। भर्ती प्रक्रिया के बाद 17 उम्मीदवारों की चयन सूची और चार उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी।

4वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 4वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा उसे मराठी और हिंदी भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। उम्मीदवार को अलग-अलग तरह के शाकाहारी और मांसाहारी भोजन बनाने का ज्ञान भी होना चाहिए। मान्यता प्राप्त संस्थान से कुकिंग कोर्स का प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं, तीन या पांच सितारा होटल अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कुक या शेफ के तौर पर कम से कम दो साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को भी वरीयता मिलेगी। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 38 वर्ष और पिछड़े वर्ग के लिए अधिकतम आयु 43 वर्ष है। कोर्ट या सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

50 अंकों की होगी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद किया जाएगा। इसके बाद 30 अंकों की प्रैक्टिकल कुकिंग परीक्षा होगी, जिसमें कम से कम 15 अंक हासिल करना जरूरी है। इसके बाद 10 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और 10 अंकों का मौखिक साक्षात्कार होगा। इस तरह चयन प्रक्रिया कुल 50 अंकों की होगी।

आवेदन के समय कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रबंधक (प्रशासन), बॉम्बे हाई कोर्ट, बेंच औरंगाबाद, जालना रोड, छत्रपति संभाजीनगर-431009 के पते पर स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं।

Bombay High Court has announced 18 Cook vacancies.
MPPSC Exam Calendar 2026: राज्य सेवा से ADPO तक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें पूरी डेटशीट
Navbharat Live
navbharatlive.com