Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 28 जुलाई तक करें आवेदन

IOCL Vacancy 2026 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने चार रिफाइनरियों में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 29, 2026 | 03:03 PM

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Indian Oil Apprentice Jobs : अगर आप आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या बीएससी पास हैं और सरकारी प्रतिष्ठान में अप्रेंटिसशिप का मौका तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने मथुरा, पारादीप, गुजरात और बोंगाईगांव रिफाइनरी में कुल 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इस भर्ती के तहत ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। इसके बाद निर्धारित ऑनलाइन फॉर्म भी भरना होगा।

इंडियन ऑयल ने 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। फिटर ट्रेड के लिए 10वीं के साथ आईटीआई, केमिकल टेक्नीशियन के लिए बीएससी, विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेड के लिए संबंधित विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए बीए, बीएससी या बीकॉम तथा अकाउंटेंट के लिए बीकॉम की डिग्री जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें

Cabinet Secretariat Recruitment 2026: मंत्रिमंडल सचिवालय में सीनियर फील्ड ऑफिसर बनने का मौका, लाखों की सैलरी

BBMB Recruitment: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में अप्रेंटिस के लिए मेरिट से होगा सेलेक्शन, 1 जुलाई है लास्ट डेट

Patna School Closed: भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद, 9वीं से 12वीं कक्षाएं सुबह 11 बजे तक

BHU Recruitment 2026: भारत कला भवन में 10 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

वहीं कुछ पदों के लिए 12वीं पास और डेटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट भी मांगा गया है। कुल 1524 पदों में सबसे अधिक 647 रिक्तियां गुजरात रिफाइनरी, 582 पारादीप रिफाइनरी, 151 मथुरा रिफाइनरी और 144 बोंगाईगांव रिफाइनरी में हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 5 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन के लिए संभावित सूची जारी की जाएगी, जबकि 11 से 18 अगस्त 2026 के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Cabinet Secretariat Recruitment 2026: मंत्रिमंडल सचिवालय में सीनियर फील्ड ऑफिसर बनने का मौका, लाखों की सैलरी

आवेदन 28 जुलाई 2026 तक किए जाएंगे

उम्मीदवारों को सबसे पहले NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर संबंधित अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन पूरा करने के बाद MS Form या Google Form में भी जरूरी जानकारी भरना अनिवार्य है, तभी आवेदन मान्य माना जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और आवेदन पत्र की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो देश की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनियों में से एक के साथ अप्रेंटिसशिप कर अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं।

Iocl apprentice recruitment 2026 apply online 1524 trade technician graduate apprentice vacancies last date july 28

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 03:03 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • IOCL
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.