LBO Admit Card: 120 अंकों की होगी लिखित परीक्षा, जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानें एग्जाम रूल्स और नेगेटिव मार्किंग

BOB LBO Exam Date 3 October 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2482 लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 3 अक्टूबर को होगी, उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
BOB LBO Admit Card 2026 Download
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2482 LBO भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैसोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

BOB LBO Admit Card 2026 Download: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बैंक ने LBO भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यह परीक्षा आगामी 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती अभियान के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में जूनियर मैनेजमेंट ग्रिड स्केल-1 के तहत कुल 2,482 लोकल बैंक ऑफिसर पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक 1,185 पद गुजरात के लिए हैं। 120 अंकों की यह ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें 0।25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। लिखित परीक्षा के बाद लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT), पर्सनल इंटरव्यू/ग्रुप डिस्कशन, और मेडिकल जांच के आधार पर अंतिम चयन होगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है।

2,482 LBO पदों पर होगी भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर मैनेजमेंट ग्रिड स्केल-I के 2,482 लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों पर नियुक्तियां करेगा। ऑनलाइन परीक्षा 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी, इसलिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश जरूर जांच लेने चाहिए।

LBO Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

  • बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।

  • इसके बाद Careers/Recruitment सेक्शन खोलें।

  • Local Bank Officer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

गुजरात में सबसे ज्यादा 1,185 वैकेंसी

राज्यवार रिक्तियों में गुजरात 1,185 पदों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद कर्नाटक में 418 और महाराष्ट्र में 218 पद हैं। इसलिए उम्मीदवारों को चुने गए राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता भी अनिवार्य होगी।

BOB LBO Admit Card 2026 Download
8.90 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर; UPPSC PCS-2026 में बढ़ी रिक्तियां, अब 728 पदों पर होगी भर्ती

पहले ऑनलाइन परीक्षा, फिर LPT और इंटरव्यू

बैंक ऑफ बड़ौदा LBO भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, इसके बाद लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी (LPT), फिर ग्रुप डिस्कशन (GD) या पर्सनल इंटरव्यू (PI) आयोजित किया जाएगा।

120 अंकों की परीक्षा, 0.25 नेगेटिव मार्किंग

लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे और कुल 120 अंक निर्धारित हैं। अंग्रेजी, बैंकिंग नॉलेज, जनरल/इकोनॉमिक अवेयरनेस, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से सवाल पूछे जाएंगे।

परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। और परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। जिससे उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है की सभी प्रश्नों के उत्तर सही से देख के लिखें।

अंतिम चयन से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल

एलओबी भर्ती में लिखित परीक्षा व अन्य चरणों में चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com