8.90 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर; UPPSC PCS-2026 में बढ़ी रिक्तियां, अब 728 पदों पर होगी भर्ती

UPPSC PCS Vacancy: अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर...UPPSC PCS भर्ती में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर 728 हो गई है। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम तक नई रिक्तियां मिलने पर पदों की संख्या और बढ़ सकती है।
UPPSC PCS Vacancy Rises to 728 Posts, More Vacancies May Be Added
पीसीएस-2026(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

UPPSC PCS Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस-2026 भर्ती में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर 728 हो गई है। 25 जून को जारी प्रारंभिक विज्ञापन में 500 पदों पर भर्ती का एलान किया गया था। इसके बाद विभिन्न विभागों से प्राप्त अधियाचन के आधार पर रिक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। आयोग के स्तर पर अभी और विभागों से रिक्तियां मिलने की उम्मीद है। ऐसे में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने तक पदों की संख्या और बढ़ सकती है।

करीब 8.90 लाख अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियों में यह बढ़ोतरी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आयोग की ओर से प्राप्त विभागवार सूचनाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। खास बात यह है कि 728 का आंकड़ा अंतिम नहीं माना जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम तक मिलने वाली नई रिक्तियों को भी इसी भर्ती में शामिल किए जाने की संभावना है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में सबसे अधिक पद

अब तक प्राप्त रिक्तियों में माध्यमिक शिक्षा विभाग सबसे आगे है। यहां प्रधानाचार्य के 158 पद बताए गए हैं। इसके अलावा सह जिला विद्यालय निरीक्षक, उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा जिला विद्यालय निरीक्षक व समकक्ष के 41 पद हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर और वरिष्ठ प्रवक्ता के 122 पद भर्ती में शामिल हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी के 74 पद भी रिक्तियों में जोड़े गए हैं।

UPPSC PCS Vacancy Rises to 728 Posts, More Vacancies May Be Added
Mathura: अनंत चतुर्दशी पर गोवर्धन में गिरिराज महाराज का अलौकिक श्रृंगार, 21 हजार किलो छप्पन भोग अर्पित

डिप्टी कलेक्टर समेत कई महत्वपूर्ण पद

पीसीएस-2026 में सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी के 58 और डिप्टी कलेक्टर के 33 पद हैं। नगर विकास विभाग में लेखा एवं वित्त अधिकारी के दो तथा सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-2 के 26 पद बताए गए हैं। इसके अलावा सहायक आयुक्त (उद्योग) के 56, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 16, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 17 और आबकारी निरीक्षक के 14 पद हैं।

कृषि, विपणन और सचिवालय में भी अवसर

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में सचिव श्रेणी-2 के 28 पद हैं। लेखा एवं सम्परीक्षा अधिकारी के सात और विपणन अधिकारी के दो पद बताए गए हैं। वित्त विभाग में पांच तथा सचिवालय प्रशासन में व्यवस्थापक के आठ पद शामिल हैं। विभागों से रिक्तियों का ब्यौरा मिलने का सिलसिला जारी रहने के कारण पदों की संख्या में आगे भी बदलाव संभव है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com